29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब घटाओं से बरसी फुहार तो मौसम हुआ कुछ यूं खुश मिजाज

अजमेर शहर में घटाएं आसमान में उमड़ती-घुमड़ती रहीं। बादलों और सूरज की लुकाछिपी भी चली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 29 Jun 2018, 12:56 PM IST

temperature decreases ,its raining in city

जब घटाओं से बरसी फुहार तो मौसम हुआ कुछ यूं खुश मिजाज

अजमेर. अजमेर शहर में घटाएं आसमान में उमड़ती-घुमड़ती रहीं। बादलों और सूरज की लुकाछिपी भी चली। शाम को घटाओं ने फुहारें छोड़ी। हल्की गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। तापमान में फिर 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

शहर को बुधवार भिगाने वाली घटाएं गुरुवार सुबह मंडराती रही। पहाड़ और सूरज भी बादलों की ओट में खोए नजर आए। दोपहर में शहर के कुछेक हिस्सों में हल्की टपका-टपकी हुई। बादलों के छितराने पर धूप-छांव का दौर चला। उमस और गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर किए रखा। शाम को वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, आनासागर लिंक रोड, बजरंगगढ़ सहित कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बौछारें पड़ी। अजमेर सहित जिले के अधिकांश हिस्से झमाझम बरसात को तरसते रहे। पुष्कर कस्बे में गुरुवार शाम अचानक आसमान घने काले बादलों से अट गया तथा लगभग पांच मिनट बरसात हुई। पीसांगन व ब्यावर में देर शाम 8 बजे से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई।


खाली पड़े हैं जलाशय

जिले के अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। राजियावास, मूंडोती, नाहर सागर, पीपलाज, ताज सरोवर अरनिया, पारा प्रथम और द्वितीय, फूलसागर कायड़, बीर, बिसून्दनी, मदन सरोवर धानवा और अन्य जलाशयों में मामूली पानी की आवक हुई है।

पहली बरसात में बिजली व्यवस्था की पोल खुली

अजमेर. मानसून की पहली बारिश में शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, अशोक बिन्दल, राकेश शर्मा, डॉ शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, अतीक तंवर राजीव शर्मा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु मेघवंशी ने बयान जारी कर कहा कि टाटा पावर के कामकाज में योजनाबद्ध नही होने के कारण आज दिनभर अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। बरसात के कारण कई स्थानों पर केबल जल गई। बिजली गुल होने से शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।