6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big scam: इसे कहते हैं हींग लगे ना फिटकरी…रंग चोखा ही चोखा आए

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
tender cancell soon

tender cancell soon

अजमेर.

नगर निगम प्रशासन ने सुभाष उद्यान संचालन के लिए दोबारा टेंडर करने का निर्णय किया है। निगम आयुक्त हिंताशु गुप्ता ने इसके लिए कमेटी गठित की है। महापौर की अध्यक्षता में गठित कमेटी में निगम उपायुक्त, विधि अधिकारी, राजस्व अधिकारी, तकनीकी अधिकारी शामिल हैं।

कमेटी सभी बिन्दुओं पर जाचं के बाद नए सिरे से शर्तो का निर्धारण करेगी। वर्तमान में निगम ने उद्यान के संचालन के लिए 2.84 लाख रुपए में टेंडर जारी किया है। लेकिन आचार संहिता के कारण वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सका। आचार संहिता के कारण निगम ने उद्यान में खुद ही टिकट काटने की व्यवस्था शुरु की है।

इससे निगम को उद्यान से होने वाली वास्तविक आय का अनुमान लगा है। निगम के अनुमान के अनुसार उद्यान से सालाना 1 करोड़ रुपए की आय होगी।

जबकि ठेकेदार ने बेहद कम राशि में ही ठेका लिया है। इससे ठेकेदार को तो फायदा लेकिन निगम को नुकसान है। ठेका भी एक एकल निविदा के आधार पर उद्यान का निर्माण करने वाली कम्पनी को ही दिया जा रहा है।