5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exercise for VC: चुनेंगे सर्च कमेटी का सदस्य, बॉम 23 को

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
new VC appointment

new VC appointment

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का नया कुलपति तलाशने की कवायद शुरू होने वाली है। प्रक्रिया के तहत जल्द प्रबंध मंडल (बॉम) की बैठक होगी। इसमें सर्च कमेटी के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से सदस्य की नियुक्ति होगी।

प्रो. विजय श्रीमाली के निधन के बाद विश्वविद्यालय में कुलपति पद रिक्त हो गया है। राजभवन ने प्रो. कैलाश सोडाणी को अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वे मौजूदा वक्त बांसवाड़ा के गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। प्रो.सोडाणी पर नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया को अंजाम देने की अहम जिम्मेदारी है।

23 को होगी बॉम बैठक

स्थाई कुलपति की तलाश के लिए सर्च कमेटी का गठन किया होना है। इसमें यूजीसी, राजभवन, राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य को शामिल किया जाता है। विश्वविद्यालय का सदस्य नियुक्त करने के लिए 23 अगस्त को बॉम की बैठक होगी। इसके बाद कमेटी के तीन सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।

विश्वविद्यालय मांगेगा आवेदन

पूरी सर्च कमेटी बनने के बाद विश्वविद्यालय को कुलपति पद के लिए आवेदन मांगने होंगे। विभिन्न शिक्षाविदें (प्रोफेसर) से आवेदन लेने के बाद कुलपति सर्च कमेटी योग्यतम की छंटनी करेगी। इनमें तीन या पांच नाम राज्य सरकार और राज्यपाल को भेजे जाएंगे। दोनों की सहमति पर स्थाई कुलपति की नियुक्ति की जाएगी।

20 को पेन डाउन हड़ताल...
सातवां वेतनमान नहीं मिलने से प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कर्मचारी नाराज हैं। अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने चाणक्य भवन के समक्ष नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कार्मिकों का सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। सरकार ने विश्वविद्यालयों को बजट संबंधित बेतुका पत्र भी भेजा है। इससे सभी विश्वविद्यालयों में नाराजगी है। अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की हाल में उदयपुर में बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडऩे का फैसला किया गया है। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज, महासचिव डॉ. आर. के. जैन, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन और अन्य मौजूद थे।