
अजमेर. शादी का झांसा देकर नाबालिग से तीन साल तक देहशोषण का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर अलवरगेट थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी।
थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि पीडि़त युवती ने शिकायत दी कि तीन साल पहले प्रदीप यादव से उसकी मुलाकात जॉब सेन्टर में में हुई। आरोपित से हुई मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई। आरोपित ने उसे प्रेमजाल में फांसकर शादी का झांसा देते हुए अवैध संबंध बना लिए। आरोपित तीन साल तक उसको शादी का झांसा देता रहा और देहशोषण करता रहा। वह जब बालिग हुई तो उसने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया। बना ली दूरियां पीडि़ता ने बताया कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपित ने उससे दूरियां बना ली। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीओ साउथ गजेन्द्र सिंह कर रहे है।