5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : शाबास बिटिया…फेरे में दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने उल्टे पांव लौटाई बारात
Play video

video : शाबास बिटिया…फेरे में दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने उल्टे पांव लौटाई बारात

वरमाला के बाद खाने के दौरान भी विवाद हो गया लड़की के परिजनों का आरोप है कि बारातियों ने खाने की टेबल उलट दी।
Google source verification

अजमेर में दहेज की मांग के चलते दुल्हन के विरोध के बाद बारात बैरंग नोट गई। दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दी।

बारातियों ने उलट दी खाने की टेबल

चांद बावड़ी निवासी राजकुमारी पुत्री लच्छू लाल का विवाह कोटा रामपुरा कोतवाली के पीछे निवासी विशाल पुत्र दुर्गा लाल से तय हुआ था तय समय अनुसार 19 अप्रैल को अजमेर बारात पहुंची शाम को तोरण के दौरान विवाह शुरू हो गया। वरमाला के बाद खाने के दौरान भी विवाद हो गया लड़की के परिजनों का आरोप है कि बारातियों ने खाने की टेबल उलट दी।

दूल्हे के साथ जाने से मना

उत्पात भी खूब मचाया। लेकिन रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे बात को संभाले रखा इस बीच फेरों के दौरान भी विवाद हुआ और बाद में विदाई के समय लड़के ने ३ लाख रूपये देने की मांग की यह सुन लड़की के परिजन सन्न रह गए। बाद में लड़की ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

दूल्हे के खिलाफ शिकायत

इस बीच बारात बिना दुल्हन के ही रवाना हो गई। बाद में लड़की परिजनों के साथ थाने पहुंची और दूल्हे के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने फोन कर लड़के को वापस अजमेर बुलवाया। दोनों की समझाइश की लेकिन दुल्हन राजकुमारी ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इस संबंध में दूल्हे विशाल ने कहा कि मैंने कोई मांग नहीं की।