29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shamefull: रोज दबाते हैं उसका खुलेआम गला, यूं पहुंचा दिया मौत की कगार पर

सरकारी महकमे सड़कों को फोन लेन व सिक्सलेन करने की कवायद में जुटे हैं । किनारे डालकर सड़कों को संकरा किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Jul 2018, 10:46 AM IST

public road narrow

public road narrow

अजमेर

शहर में अतिक्रमी नदी-नालों व सरकारी जमीनों पर तो कब्जा कर ही रहे हैं, अब खुलेआम सड़कों का भी गला घोटा जा रहा है। एक ओर जहां सरकारी महकमे सड़कों को फोन लेन व सिक्सलेन करने की कवायद में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर अतिक्रमी आए दिन सड़क किनारे घरों से निकला मलबा, मिट्टी व कचरा सड़कों के किनारे डालकर सड़कों को संकरा किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली तथा डम्पर वाले मलबा उठाने के लिए लोगों से पैसा तो पूरा लेते हैं, लेकिन मलबा डम्पिग ग्राउंड में डालने की बजाय सड़कों के किनारे ही डाल देते हैं। शहर में कमोबेश यही हालत सभी जगहों पर सड़कों के किनारे नजर आ रहे हैं।

शास्त्री नगर-जनना अस्पताल रोड
शास्त्री नगर चुंगी से जनाना अस्पताल को जाने वाली सड़क मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) है। यह सड़क शहर की लाइफ लाइन तो है शहर को नागौर-बीकानेर तथा जयपुर रोड से भी जोड़ती है। अजमेर विकास प्राधिकरण इस सड़क को फोरलेन कर रहा है। इसका काम भी जारी है। वहीं शास्त्री नगर चुंगी से शनि मंदिर तक दो लेन की इस सड़क के दोनों ओर मलबा डालकर संकरा किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में इसी मलबे का उपयोग अवैध निर्माण व अतिक्रमण में कर लिया जाता है।

रामप्रसाद घाट
रामप्रसाद घाट के पास अनासागर झील के किनारे भी सड़क पर यही हालात हैं। अतिक्रमी रात्रि के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रकों के जरिए मलबा सड़क के किनारे डाल रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो रही है। झील के किनारे सड़क यह मलबे के ढेर झील की खूबसूरती पर धब्बा साबित हो रहे हैं।

चन्दवरदायी नगर खेल स्टेडियम
चन्दवरदायी नगर खेल स्टेडियम तथा रामगंज थाने के पास सरकारी जमीन पर बखौफ मलबा डाला जा रहा है। इससे सड़क संकरी हो रही है। मलबे के कारण गंदगी भी फैल रही है। शहर में अन्य कई कॉलोनियों में भी सरकारी जमीन पर मलबा डाला जा रहा है।

वैशाली नगर
वैशाली नगर में एडीए के भूखंड पर अवैध रूप से मलबा डाला जा रहा है। अतिक्रमियों ने भूखंड की बाउंड्री वाल भी तोड़ दी है। हाउसिंग बोर्ड के मकान तोड़कर नियम विरुद्ध कॉपलेक्स बनाने वाले एडीए के इस भूखंड में तोड़े गए मकान का मलबा तो डाल ही रहे हैं कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी रखकर कब्जा जमाए हुए हैं।