
cbse copies checking
अजमेर.
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराना शुरू कर दिया है। विषयवार परीक्षाएं होने के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया भी जारी है। दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई में जारी होंगे।
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई हैं। देश के अजमेर, नई दिल्ली, दिल्ली वेस्ट, इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पुणे, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर रीजन के 32 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। दसवीं की परीक्षाएं मार्च अंत और बारहवीं की अप्रेल के पहले पखवाड़े तक चलेंगी। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू करा दिया है। विषयवार परीक्षाएं होने के साथ मूल्यांकन कराया जा रहा है। मालूम हो कि अजमेर रीजन में 2.10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
परिणाम मई में
दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई में घोषित होंगे। परीक्षाएं अप्रेल में खत्म हो जाएंगी। लिहाजा बोर्ड को कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बोर्ड बारहवीं और दसवीं के नतीजे मई के शुरुआत अथवा दूसरे पखवाड़े तक जारी करेगा।
किया होलिका दहन
शहर के होलीदड़ा, नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, डिग्गी बाजार, ऊसरी गेट, दरगाह बाजार, नला बाजार, आदर्श नगर, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, धौला भाटा, अलवर गेट, रामगंज, केसरगंज, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, गुलाबबाड़ी, वैशाली नगर, बी.के. कौल नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, लोहागल रोड, पंचशील, फायसागर रोड सहित अन्य इलाकों में चौराहों-मैदान में होली बनाई गई। शुभ मुर्हूत के अनुसार होलिका का विधि विधान से दहन किया गया। इस दौरान भक्त प्रहलाद को प्रतीकात्मक रूप से बचाया गया। लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
Updated on:
10 Mar 2020 07:20 am
Published on:
10 Mar 2020 07:20 am
