
cbse 10th class exam
अजमेर.
सीबीएसई की दसवीं की सालाना परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इसमें 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान पेपर सुरक्षा का खास ध्यान रखा है।
दसवीं की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हुई हैं। दसवीं का ई-पब्लिशिंग और ई- ऑफिस विषय का पेपर हो चुका है। इन परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई हैं। इनके अलावा पर्यवेक्षक भी नियुक्ति किए गए हैं। देश के अजमेर, नई दिल्ली, इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन के करीब विद्यार्थी परीक्षा में बैठे हैं। मालूम हो कि बारहवीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं।
टोल फ्री नंबर पर परामर्श सेवा
विद्यार्थी मोबाइल, लैडलाइन अथवा टोल फ्री नम्बर पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। इनमें किसी विषय में कठिनाई, मानसिक, शारीरिक या व्यक्तिगत समस्या, पाठ्यक्रम और कॅरियर से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे। सीबीएसई ने कई स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, विशेषज्ञों और मनोविज्ञानियों को इससे जोड़ा है।
Published on:
22 Feb 2019 07:46 am
