4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE :टीचर्स को ढंग से जांचनी होगी कॉपी, नहीं चलेगी स्कूल की मनमानी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
cbse exam 2019

cbse exam 2019

अजमेर.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध स्कूल शिक्षकों को ढंग से कॉपियां जांचने के साथ-साथ परीक्षा संचालन में सहयोग देना होगा। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के चलते निर्देश जारी किए हैं।

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूल को इसमें सहयोग देना होगा। नियम 13, उपनियम 4 के अनुसार सभी स्कूल को परीक्षाओं के दौरान आवश्यक फर्नीचर और संसाधन जुटाने होंगे। इसके अलावा बोर्ड की आवश्यकतानुसार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों को शिक्षकों को ड्यूटी पर भेजना होगा। इसमें कोताही बरतने पर बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई और स्कूल की सम्बद्धता निरस्त करेगा।

परीक्षा की तैयारी

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। प्रायोगिक परीक्षा के अंक मंगवाने के अलावा परीक्षा सामग्री भिजवाना जारी है। सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम सहित नवगठित बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं और बारहवीं के करीब 29 लाख नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थी 2019 की परीक्षा देंगे।

यह दिए बोर्ड ने निर्देश
-परीक्षा पोर्टल पर नवीं से बारहवीं कक्षा के सभी शिक्षकों का पंजीयन

-कॉपी मूल्यांकन के लिए ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों को तत्काल करना होगा रिलीव
-संबंधित शिक्षकों की स्कूल कार्यों में अन्यत्र नहीं लगाएं ड्यूटी

-सीबीएसई के मूल्यांकन पूर्व प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति