5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: जल्द वेबसाइट पर अपलोड होंगे विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
cbse exam 2019

cbse exam 2019

अजमेर.

सीबीएसई सालाना परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच जारी है। इन्हें जनवरी अंत अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों और स्कूल में सामग्री पहुंचाना शुरु कर दिया है। अजमेर, नई दिल्ली, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, देहरादून और इलाहाबाद रीजन में करीब 29 लाख विद्यार्थी सालाना परीक्षाओं में शामिल होंगे। बोर्ड इनके प्रवेश पत्रों की जांच में जुटा है। इन्हें जल्द वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

प्रायोगिक परीक्षाएं 16 से

बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि अजमेर, नई दिल्ली, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, देहरादून रीजन के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएंगी। प्रयागराज (इलाहाबाद) रीजन में कुंभ मेले के आयोजन के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।