2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की 65 वीं जयंती मनाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की 65 वीं जयंती : श्रद्धा सुमन अर्पित, सेवाकार्य आयोजित

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 02, 2020

अजमेर / सराना. सराना 12 मील पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ( pro. saanvaralaal jaat) की 65 वीं जयंती (65th birth anniversary) विविध आयोजनों के साथ मनाई गई इस दौरान जिला अध्यक्ष किसान नेता बालू राम भिचर, भेरुजी बोबच्या, राजवीर भीचर, शिवनारायण भगवन्तपुरा, नोरत प्रजापत पन्नालाल, महिपाल, मुकेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।

Read More: Guru Gobind Singh Jayanti special: पुष्कर के गऊ घाट पर किया था गोबिंद सिंहजी ने स्नान

भिनाय. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की 65 वीं जयंती बुधवार को गोपालपुरा में विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सांवरलाल जाट ने किसानों के लिए संघर्ष किया व जीवन के अंतिम क्षण में भी किसानों की आवाज बुलंद करते रहे। भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देकर जनहित से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया। कार्यक्रम में आरएलपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश लाम्बा, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए। नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने पिता के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Read More: मुख्यमंत्री अपने बयानों से पलटे, अब बड़ा जनजागरण देश में-पूनिया

केकड़ी. यहां बुधवार को ब्यावर रोड स्थित किसान छात्रावास में पूर्व मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अजमेर सीसीबी अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, भाजयुमो अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, गिरधारी चौधरी, दशरथ साहू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जाट जिले के ही नहीं अपितु प्रदेश के कदवर नेता थे।

Read More: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : अजमेर की स्थिति सुधरी, किशनगढ़ की ऊंची छलांग

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़