31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : अजमेर की स्थिति सुधरी, किशनगढ़ की ऊंची छलांग

-स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : दो तिमाही के नतीजे घोषित-अजमेर की 241 व 249 वीं रैंक, ब्यावर 282 व 277 वें पायदान पर-किशनगढ़ प्रदेश में पहली तिमाही में तीसरे और दूसरी में चौथे स्थान पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 2 Jan 2020, 1:59 PM IST

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : अजमेर की स्थिति सुधरी, किशनगढ़ की ऊंची छलांग

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : अजमेर की स्थिति सुधरी, किशनगढ़ की ऊंची छलांग

तरुण कश्यप
अजमेर / मदनगंज-किशनगढ़.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की पहली दो तिमाही के नतीजे हाल ही में घोषित किए गए हैं। इनमें दस लाख तक की आबादी वाले शहरों में अजमेर पहली तिमाही में 241 वीं और दूसरी तिमाही में 249 वीं रैंक पर है। जिले के किशनगढ़ (Kishangarh News ) का स्वच्छता ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसने पहली तिमाही में प्रदेश के 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है, और दूसरी तिमाही में चौथा स्थान हासिल किया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी नतीजों को देखा जाए तो किशनगढ़ की पहली तिमाही के नतीजों में 153वीं रैंक है। वहीं दूसरी तिमाही के नतीजों में किशनगढ़ 214 वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। वहीं ब्यावर (Beawar ) पहली तिमाही में 282 वीं रैंक पर और दूसरी तिमाही के नतीजों में 277 वीं रैंक पर है। यह आंकड़े 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों के हैं। पहली तिमाही के नतीजों में उदयपुर 57 वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर, चूरु 119 वी रैंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा है। दूसरी तिमाही में उदयपुर 42 वीं रैंक हासिल कर पहले स्थान पर, पाली 143 वीं रैंक हासिल कर दूसरे स्थान पर और बीकानेर 194 वीं रैंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा है।


तीसरी तिमाही के नतीजे बाकी-
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्वच्छता सर्वे के पहली और दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। पहली तिमाही अप्रेल से जून और दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर माह तक के यह नतीजे हैं। तीसरी तिमाही का सर्वेक्षण 4 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक चलेगा।

यूं चढ़ा पायदान-

स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वर्ष 2017 में किशनगढ़ 439 वीं रैंक पर था। 2018 में 440 वीं रैंक पर आया। गत वर्ष 347 वीं रैंक हासिल की। वर्ष 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 73 शहर शामिल किए गए थे। वर्ष 2017 में 440 एवं 2018 में 4039 शहरों को सर्वे में शामिल किया गया। गत वर्ष देश के सभी शहरों को स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल किया गया है।

मायने रखते हैं यह नतीजे-

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 तीन चरणों में किया गया है। तीसरी तिमाही का सर्वेक्षण 4 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के नतीजों में या यूं कहें कि साल भर की रैंकिंग में पहली दो तिमाही के नतीजे काफी मायने रखते हैं क्योंकि अंतिम नतीजों में 25 प्रतिशत अंक इन दो तिमाही के नतीजों के भी जुड़ेंगे।

ले चुके हैं प्रशिक्षण-

गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के कई शहर निचले पायदान पर रहे। वहीं कुछ शहरों ने विगत वर्षों की तुलना में अपना ग्राफ बढ़ाया। इस बार के सर्वेक्षण में रैंकिग सुधार के इरादे से प्रदेश में अव्व्ल रहे डूंगरपुर को आदर्श मानकर बीस निकायों के अधिकारियों के लिए पिछले दिनों वहां कार्र्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें किशनगढ़ के अधिकारी भी शामिल थे।

इनका कहना है-

स्वच्छता सर्वेक्षण के पहली दो तिमाही के नतीजे काफी उत्साह वर्धक हैं। कोशिश है तीसरी तिमाही में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने की।

विकास कुमावत, आयुक्त नगर परिषद किशनगढ़।