
VIDEO : लॉकडाउन में उत्तर रामायण देखकर बच्चों को मिल रही है नई शिक्षा
अजमेर /श्रीनगर. कस्बे में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमित चक्र को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा जब से लॉकडाउन शुरू किया उसके चंद दिनों बाद कुछ बच्चे नई-नई कलाकृतियां बनाना सीख रहे तो कोई विभन्न प्रकार की एक्टिविटीज का अभ्यास सीख रहे है।
रामायण पटकथा का अध्याय समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार ने बढ़ते लॉकडाउन की अवधि में उत्तर रामायण का अध्याय भी शुरू कर दिया। जिससे बच्चो को नई-नई शिक्षावर्धक बातो का ज्ञान मिल सके।
बच्चो के मन में इतनी लालियत रहती दिखती है की कब रामायण शुरू होने वाली है उसी के अनुरूप टीवी के सामने टकटकी लगाए हुए बैठे रहते है। माता पिता हो या परिवार के अन्य सदस्य बस टीवी के सामने बैठकर उन पुराने दिनों की बात संजोते हुए बच्चो को रामायण में जो बाते दिखाई जाती है उनको अपने जीवन मे उतारने की बात कह रहे है।
साथ ही उनका एक ही सपना है कि उनका बेटा पुरुषोत्तम श्रीराम की तरह संस्कारवान बनते हुए सभी बड़ो का सम्मान करें। इसी कड़ी में कुछ बच्चे भी है जो अभी चल रही उत्तर रामायण का एपिसोड देखकर लव कुश भाई की तरह सभी को रहने का पाठ सीख रहे है।
ऐसे ही एक दस साल का बच्चा अथर्व पारीक है जो इन दिनों उत्तर रामायण की संगीत ज्ञान का अभ्यास कर अपने मुख से सुमधुर ध्वनि की किलकरियां बिखेरता हुआ दिख रहा है। अथर्व के पिता विपिन ओर रूपा पारीक ने बताया कि पीएम मोदी की प्रेरणा पाकर हर एक एपिसोड को देखकर अथर्व अपनी नोटबुक में अंकित कर रहा है।
अभी तक इस लॉकडाउन पीरियड में जितने एपिसोड्स टेलीकास्ट किये गए है उसे हर एक बात का अच्छे से अनुसरण हो गया। आज देश के पीएम ने इस नैतिक सोच के साथ रामायण चलाकर बच्चो में नई बातो के ज्ञान का भंडार भरा है।
Published on:
03 May 2020 04:33 pm
