अजमेर. समूचे प्रदेश में साल का पहला दिन बर्फीली हवा, कोहरे और ठंडक (cold ajmer) में लिपटा है।तीखी सर्दी ने अजमेर में भी लोगों को जबरदस्त कंपकंपाए (shivering) रखा है। ओस के चलते मौसस में गलन बनी रही। बादलों और सूरज में लुकाछिपी होती रही। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बना हुआ है।
Read More:बोले डीजीपी….गलतियां देती हैं सीख, नए साल में हो बेहतर कामकाज
साल 2020 की सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। आसमान में कोहरा (fog) मंडराता नजर आया। बर्फीली हवा ने लोगों को बुरी तरह ठिठुरा दिया है। पेड़-पौधों-वाहनों पर ओस ही ओस (dew drops) नजर आई। बादल छितराने से सूरज भी लुकाछिपी करता रहा। धूप के फीकेपन ने सर्दी को और बढ़ा दिया है।
Read More:@Winter 2019: सर्दी ने तोड़े अब कहीं चाय न तोड़ दे रिकॉर्ड….
खून जमाने वाली सर्दी
पिछले 15 दिन में तीखी सर्दी के कारण समूचा जनजीवन (life effected) प्रभावित है। सडक़ों पर कई जगह लोग अलाव के सहारे सर्दी (cold) से राहत पाते दिख रहे हैं। रात के पारे में करीब 10 डिग्री की कमी बनी हुई है। इससे सर्दी खून जमा देने वाली जैसी हो गई है। घरों में हीटर (heater) के अलावा लोगों को कंबल-रजाई में भी ज्यादा राहत नहीं मिल रही है।
Read More: CBSE: स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार, 2020 की शुरुआत होगी प्रेक्टिकल से
2020 की सबसे सर्द शुरुआत
बीते 7 वर्षों में साल 2014 को 1 जनवरी सबसे सर्द दिन था। उस साल न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री रहा था। पूरा दिन कड़ाके की ठंड में लिपटा रहा। इससे पहले साल 2013 में जनवरी के पहले दिन पारा 7.5 डिग्री रहा था। लेकिन 2020 ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जनवरी को तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
Read More:CCTV में कैद हुई Murder की वारदात, अजमेर के युवक का Mumbai में Murder
मौसम में आगे क्या…..
पंजाब, हरियाणा दिल्ली, यूपी और में सीवियर कोल्ड अलर्ट
राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी
कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा
Read More: मुर्गी पालन का प्रशिक्षण 3 जनवरी से
पिछले सात साल में 1 जनवरी को पारा
2013-7.5
2014-5.4
2015-10.8
2016-12.3
2017-11.8
2018-9.4
2019-8.5
2020-4.0
(न्यूनतम तापमान)