30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
CCTV  में कैद हुई Murder की वारदात, अजमेर के युवक का Mumbai में Murder
Play video

CCTV में कैद हुई Murder की वारदात, अजमेर के युवक का Mumbai में Murder

-चोरी करने आए चोरों ने मारी गोली, गोली लगते ही ढेर हो गया युवक-सीसीटीवी (CCTV ) के फुटेज वीडियो वायरल, पुलिस कर रही है वीडियो जांच
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 31 Dec 2019, 12:59 AM IST

अजमेर.
कुछ समय पहले जोधपुर के युवक के बाद अब अजमेर के एक युवक की मुम्बई (Mumbai )में गोली मारकर हत्या ( murder in Mumbai ) कर दी गई। मुंबई के ठाणे के कलवा स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार सुबह चोरी करने आए आरोपी ने अजमेर निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव रविवार को अजमेर लाया गया।
मूलत: पाली जिले की देसूरी तहसील के लोपी गांव के निवासी हाल चंदवरदायी नगर जवाहर की नाडी में रह रहे किशोरसिंह राजपुरोहित का पुत्र प्रेमसिंह उर्फ जीतू (24) मुंबई में अपने मामा की मेडिकल शॉप पर काम करता था।

शनिवार रात को कुछ चोर शॉप पर चोरी के इरादे से अंदर घुस गए। दुकान में गल्ले में रखी नकदी आदि चुराने के दौरान प्रेमसिंह की नींद खुल गई और चोरों का विरोध किया। इस पर एक चोर ने पिस्तोल से प्रेमसिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही प्रेमसिंह ढेर हो गया। तमाम वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल हो रहा है।

कलवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है की सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात है कि कुछ माह पहले मुम्बई में दुकान पर नौकरी करने वाले जोधपुर के बाला गांव निवासी एक युवक की मुम्बई में हफ्ता देने से इनकार कर देने पर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।


घर में छाया मातम
अविवाहित प्रेमसिंह की मौत की खबर मिलते ही जवाहर की नाडी स्थित घर में मातम छा गया। पिता किशोर सिंह ने बताया कि प्रेमसिंह २०११ से अपने मामा की मुंबई स्थित मेडिकल शॉप पर काम करता। इस दौरान एक-दो साल उसने पुणे में भी कामकाज किया। इसके बाद वह वापस मामा के पास मुंबई आ गया।