5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cold December: मौसम हुआ सर्द, बढ़ा हवाओं में ठंडापन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
winter season in ajmer

winter season in ajmer

अजमेर. सर्दी के तेवर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। शनिवार को भी मौसम सर्द बना रहा। सुबह से ही हवाओं में ठंडापन महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास कायम है। पिछले तीन दिन में पारे में करीब चार डिग्री की गिरावट आ चुकी है।

अलसुबह ही हवा के तेवर ठंडे रहे। लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। लोग सडक़ों के किनारे अलाव जलाकर बैठे दिखे। सूरज निकलने के बाद भी हवा में ठंडापन बरकरार रहा। हालांकि सूरज निकलने के बाद मौसम में कुछ तब्दीली हो रही है। लेकिन शाम तक मौसम में फिर सर्दी बढ़ोतरी का दौर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

अब बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
साल के अंतिम महीने यानि दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में अब सर्दी की रंगत नजर आएगी। कड़ाके की ठंड, शीतलहर का असर बढ़ेगा। इसके अलावा कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। जनवरी-फरवरी तक यह दौर जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान मावठ पडऩे के आसार भी हैं। हालांकि फरवरी में मौसम में कुछ तब्दीली हो जाती है। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी की रंगत कुछ कम होती है।

पिछले दिनों में तापमान (न्यूनतम)

28 नवम्बर-14.8
29 नवम्बर-14.0

30 नवम्बर-13.8