23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Cole weather: जाते साल में कड़ाके की ठंडक, कंपकंपाया सर्द हवा ने

तापमान नीचे गिरता हुआ 8 डिग्री पर पहुंच चुका है। पिछले तीन दिन में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।

Google source verification

अजमेर. जाते साल के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। गुरुवार को भी मौसम में सर्दी, गलन और नमी का असर बना हुआ है। लोग गर्म कपड़ों में भी कंपकंपाते दिख रहे हैं। न्यूनतम तापमान नीचे गिरता हुआ 8 डिग्री पर पहुंच चुका है। पिछले तीन दिन में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।

Read More: Dgp Bupendra Yadav: बोले डीजीपी जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है,देखिए वीडियो

हवा में घुली ठंडक ने सुबह से ही लोगों को कंपकंपाएं रखा। आसमान में भी हल्का कोहरा मंडराता रहा। धूप निकलने के बाद भी सर्दी के तीखे अंदाज कायम रहे। धूप में तेजी के बाद भी बर्फीली हवाओं से ठिठुरन का असर नजर आ रहा है।

Read More: सूर्य के अन्दर होने वाली गतिविधियों का पता लगाएगा भारत का आदित्य-1

पिछले एक सप्ताह से रात को सर्दी फिर तीखी हो गई है। लोग घरों में हीटर और सडक़ों पर अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते दिख रहे हैं। सडक़ों पर देर रात दिखने वाली रौनक भी जल्द सिमट रही है। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Read More: Aanasagar Ajmer: आनासागर बारादरी पर उमड़ी पयर्टकों व जायरीनों की भीड़, देखिए वीडियो

पिछले साल से ज्यादा ठंडापन
पिछले साल दिसंबर के शुरुआत में अधिकतम तापमान 25.8 से 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 से 12.0 डिग्री तक था। इस साल अधिकतम तापमान 26.0 और 8 से 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।

Read More: Residents Doctors Strike_ रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल-ओपीडी, आईपीडी (मरीज भर्ती) एवं ऑपरेशन भी घटे

पिछले दिनों में तापमान
30 नवंबर-15.0
1 दिसंबर-14.5
2 दिसंबर-13.0
3 दिसंबर-10.2
4 दिसंबर-8.0

Read More: Cycle distribution : लाडो की राह हुई आसान , साइकिल से जाएंगी स्कूल…..

Read More: ‘ सांसद का पीए बोल रहा हूं, शराब से भरा ट्रक छोड़ दो ‘