5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर, आप भी दंग रह जाएंगे इनको देखकर

www.patrika.com/rajasthan-news  
2 min read
Google source verification
बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर

बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर

अजमेर

आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। फिर चाहे बात सीमा पर दुश्मनों से लडऩे की हो या मुक्केबाजी जैसा खतरनाक खेल खेलने की हो। वे किसी भी हाल में बेटों से कमतर नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बेटियों के साथ देश भर में छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन अपराधों को होने से रोकने व बेटियों को इन विपरीत परिस्थितियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उनका आत्मनिर्भर होना जरूरी है।

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व खुद के साथ दूसरों की भी सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से शहर के सोफिया कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। अगस्त में पूरे महीने तक चलने वाले स्पेशल कैम्प में प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं को जूड़ो कराटे का यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है।

कमजोर नहीं हैं बेटियां

कॉलेज प्रिंसिपल सिस्टर पर्ल ने बताया कि लड़कियों को कमजोर व असुरक्षित माना जाता है लेकिन बेटियों को अगर राह दिखाई जाए तो वे किसी से कम नहीं हैं। कॉलेज ने छात्राओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। कॉलेज के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं को जूडो-कराटे का यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि छात्राएं अपनी रक्षा खुद कर सकें। उन्होंने बताया कि सोफिया कॉलेज के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रा को एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके तहत प्रथम वर्ष में अध्ययनरत सभी छात्राओं को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य रखा गया है।

सट्टे ने धकेल दिया क्राइम की दुनिया में

कर्ज में डूबे युवक ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के यहां डकैती की साजिश रची जिसे उसके ***** ने अपने परिचितों के साथ मिलकर बड़े आराम से अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपित आसानी से निकल भी गए लेकिन डकैती की वारदात पर ज्यादा दिन तक पर्दा नहीं डाल सके। आखिर आरोपित व उसके बहनोई पर स्पेशल टीम की नजर पड़ गई। पुलिस ने उन्हें व उनके स्थानीय साथी के साथ दबोचा तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारी कहानी बयान कर दी।

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि कुन्दन नगर निवासी संदीप राय उर्फ लाली ब्याज पर लेन-देन का कामकाज करता था लेकिन क्रिकेट सट्टे की लत ने उसे करीब 70 लाख रुपए के कर्ज में ला दिया। कर्ज में डूबे संदीप राय ने ***** मनोज यादव उर्फ देवेन्द्र को सबकी परेशानी को दूर करने का रास्ता दिखाया। उ