29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर हत्याकांड : दूसरी शादी के बाद कांग्रेस नेता का बिखरा परिवार, नफरत ने छीन ली चार जिंदगियां

अजमेर में काग्रेस नेता समेत 4 लोगों की हुई हत्या मामले में आरोपी नाबालिग बेटे ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका पिता सौतेली मां के साथ घर में शराब पार्टी करता था और उसकी मां को दोनों मिलकर पीटते थे। उसने पिता की हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगाया था।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kamal Mishra

May 29, 2026

ajmer muder update

हत्या के बाद जली हुई गाड़ी (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। काशीर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी दूसरी पत्नी, मां और मौसेरी बहन की हत्या के मामले में नाबालिग पुत्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पिता की हत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। बुधवार देर रात तक विवाद के बाद उसने नशे में सो रहे पिता रामसिंह की हत्या का मन बना लिया। अलसुबह रामसिंह का गला रेतने के दौरान बगल में सो रही सौतेली मां सुरज्ञानदेवी भी उठी तो उसने उसका भी गला रेत दिया।

शोर सुनकर दादी पूसीदेवी, रिश्ते में बुआ महिमा कमरे से बाहर आई। ऐसे में मां और बहन के साथ मिलकर उनको भी मौत की नींद सुला दिया। फिर उन्हें मरा हुआ समझकर एसयूवी में डालकर घर से 500 मीटर दूर ले जाकर आग लगा दी ताकि लोग वारदात को हादसा समझें।

यह वीडियो भी देखें :

मां को प्रताड़ना देने से क्षुब्ध था बेटा

मौत का कारण पहली पत्नी व उसके बच्चों के साथ आए दिन की प्रताड़ना रही। पड़ताल के अनुसार रामसिंह पहली पत्नी सुनीता को शराब पीकर पीटता था जबकि दूसरी पत्नी सुरज्ञानदेवी के साथ घर में शराब पार्टी करता था। मां को दी जाने वाली प्रताड़ना से 17 वर्षीय नाबालिग बेटा क्षुब्ध था। वह पहले भी पिता की हत्या का प्रयास कर चुका है। उसने अपनी मां को पहले ही पिता की हत्या करने की चेतावनी दी थी।

शराब पीकर रात में की मारपीट

पुलिस अधिकारियों को उसने बताया कि पिता रामसिंह की दूसरी शादी के बाद घर का माहौल बिगड़ गया। उसकी मां को घर में सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था जबकि दूसरी पत्नी सुरज्ञान के साथ शराब पार्टी चलती थी। मां से रोज-रोज मारपीट, झगड़ों ने उसके मन में पिता के लिए नफरत पैदा कर दी। बुधवार रात को भी पिता रामसिंह व सुरज्ञान देवी ने शराब पीने के दौरान उसकी मां के साथ मारपीट की। तब उसने पिता को खत्म करने की साजिश रच डाली।

अपनी वकील से रचाया था प्रेम विवाह

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रामसिंह चौधरी ने 2004 में सुनीता देवी से शादी की। उसके सुनीता से बेटी व बेटा था। सरपंच रहने के दौरान हुए झगड़े में जेल जाने के बाद रामसिंह की मुलाकात वकील सुरज्ञानदेवी से हुई। सुरज्ञान का भाई भी जेल में था। वह उनका केस भी लड़ रही थी। ऐसे में रामसिंह का केस भी उसने ले लिया। मेल-मुलाकात प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। जेल से बाहर आने के बाद 2019 में सुरज्ञान से शादी रचा ली। सुनीता अपने दोनों बच्चों के लिए दूसरी शादी के बाद भी पति की प्रताड़नाएं झेलती रही।

मां को चेता चुका था बेटा

पुलिस की पड़ताल में नाबालिग ने कबूल किया कि वह पहले भी पिता रामसिंह को जान से मारने की कोशिश कर चुका था। उसने अपनी मां से भी कहा था कि वह किसी भी दिन पिता की हत्या कर देगा। उसने खाने में जहर मिलाने व माइंस में धक्का देकर हत्या का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार असफल रहा।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

प्रकरण में मृतक रामसिंह के रिश्तेदार गजराज की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अजमेर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।