5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : मना तो रहे थे सचिन पायलट का जन्मदिन, अचानक फोटो क्लिक करवाने की बात पर उलझे एक कांग्रेसी ने दूसरे के जड़ दिया थप्पड़
Play video

video : मना तो रहे थे सचिन पायलट का जन्मदिन, अचानक फोटो क्लिक करवाने की बात पर उलझे एक कांग्रेसी ने दूसरे के जड़ दिया थप्पड़

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

अजमेर.कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्म पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। इस बीच हुई धक्का मुक्की में एक कार्यकर्ता के उपर थप्पड़ जड़ दिया। माहौल को गरमाता देख वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत कराया।

कैसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को सचिन पायलट के जन्म दिन पर केक काटा जा रहा था। इस बीच कथित रूप से फोटो खिंचाने की होड़ में राजकुमार गर्ग व नरेश सत्यावना में कहा सुनी हो गई। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार सत्यावना ने गर्ग पर कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को शांत कराया।

मौके पर मौजूद कांग्रेसियों का कहना है कि केक काटने के दौरान कार्यकर्ता आपस में मजाक कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर गर्ग व सत्यावना उलझ गए। कहा सुनी के दौरान सत्यावना ने गर्ग को थप्पड़ मार दिया।


गर्ग का कहना है कि वह शांति से खड़े थे तभी उन पर सत्यावना ने जबरन मारपीट कर डाली। इसकी वह निंदा करते हैं। कार्यकर्ता के साथ यह सलूक शोभा नहीं देते। वह इसकी लिखित शिकायत कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करेंगे। गर्ग सोनिया गांधी ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष हैँ।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पायलट के जन्म दिन को मनाया। इस मौके पर केक काटा गया। पायलट को शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, अमोलक छाबड़ा, कमल गंगवाल आदि मौजूद रहे।