6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं सुधार सकते व्यवस्था तो पहन लो चूडिय़ां , जानिए क्या है पूरा मामला

पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह जारी फव्वारा सर्किल पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
2 min read
Google source verification
Congress satyagraha released for drinking water crisis

पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह जारी

अजमेर. शहर में पेयजल किल्लत को लेकर कांग्रेस की ओर से किया जा रहा सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावीर सर्किल (फव्वारा चौराहा) स्थित जल भवन पर प्रदर्शन किया व भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनियमित आपूर्ति के लिए अधिशासी अभियंता संपतलाल जीनगर को चूडिय़ां भेंट कर विरोध जताया।

उत्तर अ व ब ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी व राकेश सांखला के नेतृत्व में महावीर सर्किल पहुंचे। इस बीच पुलिस ने जलदाय कार्यालय का मुख्यद्वार बंद कर दिया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि अजमेर के जनप्रतिनिधियों की विफलता के कारण भीषण गर्मी में तीन से चार दिन के अंतराल में भी जलापूर्ति नहीं की जाती। उल्लेखनीय है कि शहर अध्यक्ष विजय जैन के निर्देशों पर ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है।

Shamefull: प्रदेश में वेंटीलेटर पर संस्कृत शिक्षा, स्टूडेंट्स के भविष्य से यूं हो रहा खिलवाड़

यह रहे शामिल

बलराम शर्मा, सुकेश कांकरिया, कुलदीप कपूर, विष्णु माथुर, दीनदयाल शर्मा, महेंद्र जोधा, रवि शर्मा, यासिर चिश्ती, मुनीम तंबोल, सबा खान, अभिलाशा बिश्नोई, शमशुद्दीन, मनोज कंजर, राकेश सांखला, राकेश धाबाई, अशोक बिंदल, शैलेंद्र अग्रवाल, देशराज मेहरा, सुमित मित्तल, राजकुमार गर्ग, कमल गंगवाल आदि शामिल रहे।
-----------------------------

बीतने को है जून, विद्यार्थियों को डिप्लोमा कोर्स प्रवेश कार्यक्रम का इंतजार

अजय नगर चौराहे पर किया प्रदर्शन
इससे पूर्व सत्याग्रह अभियान के तहत दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तुल्सियानी के नेतृत्व में वार्ड 18 व 20 के कार्यकर्ताओं ने अजय नगर चौराहे पर बिगड़ी जलापूर्ति व बिजली व्यवस्था को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान पार्षद श्रवण टोनी, सुनील कैन, पार्षद उर्मिला नायक, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल, पिन्टू सांखला, मनोज भाटी, महेश हाकला, भागचन्द भाया, नरेश सत्यावना, सुनील लारा, सागर मीणा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

राजस्थान के इस शहर में ढाई करोड़ पर फिर रहा पानी , .जानें क्या है पूरा मामला.........