5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संदिग्ध दम्पती सहित 4 संदिग्ध आइसोलेशन में भर्ती

जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सेम्पल की जांच, दो की रिपोर्ट नेगेटिव, रेजीडेंट चिकित्सकों सहित सातों संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव, सोमवार को 330 की स्क्रीनिंग, 219 को होम आइसोलेट करवाया
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संदिग्ध दम्पती सहित 4 संदिग्ध आइसोलेशन में भर्ती

कोरोना संदिग्ध दम्पती सहित 4 संदिग्ध आइसोलेशन में भर्ती

अजमेर. अजमेर जिले में कोरोना संदिग्ध दम्पती सहित 4 संदिग्ध को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दम्पती एवं दो अन्य मरीाजों की कोरोना वायरस जांच के लिए सेम्पल जेएलएन मेडिकल कॉलेज स्थित लैब में भेजी गई, शाम को दो की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उधर, रविवार को भर्ती चार रेजीडेंट चिकित्सक सहित सभी सातों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी के अनुसार ब्यावर के बृजेश बांगड़ मेमोरियल अस्पताल में उपचार करवाने वाले दम्पती में खांसी, जुकाम व जुकाम के लक्षण पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके अलावा दो अन्य को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। अब तक 19 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल की जांच करवाई जा चुकी है इनमें 17 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Read More : होम आइसोलेट में लापरवाही पड़ सकती है भारी

फैक्ट फाइल (सोमवार)
330 लोगों की स्क्रीनिंग (विदेश एवं भीलवाड़ा में निजी हॉस्पिटल के मरीज)।

319 ऑब्जर्वेशन में।
219 को होम आइसोलेट करवाया।

भीलवाड़ा से आए 23 मरीज शीघ्र करवाएं स्क्रीनिंग
अजमेर. जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने भीलवाड़ा जिले से जो भी अजमेर जिले के निवासी यहां आए हंै उनसे अपील की कि वे निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अपनी स्क्रीनिंग तत्काल कराएं तथा होम आइसोलेशन में आ जाएं। भीलवाड़ा से आने वाले ऐसे 23 मरीज/व्यक्ति हैं। अपना कत्र्तव्य समझ कर ऐसे लोग अपनी स्क्रीनिंग करवाएं।