5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलू-प्याज के जितने खरीदार, कहीं उन सबके घर-घर तो नहीं पहुंचा कोरोना!

धौलपुर में जिस ट्रक में बैठकर दो युवक आए थे वे निकले कोरोना पॉजिटिव,यदि युवकों की बहनें अस्पताल में जांच नहीं कराती तो और कोरोना संक्रमण का बढ़ जाता दायरा, धौलपुर में 22 दिन बाद फिर कोरोना की दस्तक ने बढ़ाई चिंता  
3 min read
Google source verification
आलू-प्याज के जितने खरीदार, कहीं उन सबके घर-घर तो नहीं पहुंचा कोरोना!

आलू-प्याज के जितने खरीदार, कहीं उन सबके घर-घर तो नहीं पहुंचा कोरोना!

अजमेर/धौलपुर. आलू-प्याज के ट्रक में बैठकर धौलपुर पहुंचे दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। यह तो इनकी जांच में पता चल गया, लेकिन यह जिन-जिन ट्रकों में बैठकर आए। वह आलू-प्याज सहित ट्रक चालक व खलासी भी संक्रमित हो गए होंगे।

फिर जिस शहर के मंडी गोदाम में आलू-प्याज उतारा गया। इससे जुड़े मजदूर व आलू-प्याज के थोक विक्रेता अछूते कैसे रह सकते हैं। इसके अलावा जिस-जिस ग्राहक ने आलू-प्याज खरीदे होंगे। वह कोरोना को भी अपने घर ले गए होंगे।

इस प्रकार यदि देखा जाए तो यह एक लंबी चेन हो गई। यदि इन सभी जगह कोरोना संक्रमण पहुंच गया तो मामला काफी बड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं धौलपुर पहुंचा एक युवक दिल्ली स्थित बदरपुर में एक मिष्ठान भण्डार की दुकान पर हलवाई था।

दूसरा युवक भी मुम्बई स्थित एक मिष्ठान भण्डार पर हलवाई का काम करता था। यदि दोनों युवकों ने मिष्ठान भंडार पर भी कोरोना परोस दिया हो तो कितने लोग संक्रमित हो गए होंगे। अंदाजा लगाया जा सकता। हालाकि यह सब कयास है, लेकिन वास्तविकता का झुठलाया भी नहीं जा सकता।

14 दिन से थी शांति, लेकिन...

धौलपुर में पिछले 14 दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव का मामला नहीं आया था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग धौलपुर दावे भी कर रहा था कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है। चुपके से आए दो युवकों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। यदि यह अपनी बहनें के घर नहीं आते तो धौलपुर कोरोना से महफूज रहता। यह सत्य है कि धौलपुर जिले की सीमाएं उत्तरप्रदेश, एमपी व नई दिल्ली राज्य से सटी हुई है। यहां कई शहर कोरोना हॉटस्पॉट है। कई मरीज चुपके-चुपके गांवों में घुस रहे हैं। इससे कोरोना को नियंत्रण में लाना मुश्किल हो रहा है।

कफ्र्यू लगाना ही विकल्प

दोनों युवकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद युवकों के घर को केन्द्र बिंदू मानते हुए एक किलोमीटर परिधि में जीरो मोबिलिटी तथा तीन किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने रास्तों, गली-मोहल्लों में बेरिकेटिंग कर दी है।

वहीं चिकित्सा विभाग ने घर-घर स्क्रीनिंग करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले में 2 अप्रेल को मिला पहला कोरोना पॉजिटिव युवक अब स्वस्थ होकर घर आ चुका है।

एक युवक यूपी का दूसरा पहाड़ी गांव निवासी

सागरपाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक मूलत: कछपुरा फतेहाबाद उत्तरप्रदेश निवासी है। वह दिल्ली में बदरपुर में एक मिष्ठान भण्डार की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। वह गगन विहार में मध्यप्रदेश निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ किराए से रहता था। वह सागरपाड़ा निवासी अपने जीजा के दोस्त के प्याज के ट्रक में बैठकर 22 अप्रेल को धौलपुर अपनी बहनें के घर आ गया था। इसके बाद उसकी बहनें 23 तारीख को उसे जिला चिकित्सालय में जांच कराने पहुंची। इस दौरान युवक के नमूने लेकर जयपुर जांच के लिए भेजे गए। यहां से 25 तारीख को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली।

इसी प्रकार मदीना कॉलोनी में पॉजिटिव मिला युवक मूलत: राजाखेड़ा क्षेत्र के मुरेना ग्राम पोस्ट के पहाड़ी गांव निवासी है, लेकिन विगत कई वर्षों से उसका परिवार आगरा में रहता है। युवक मुम्बई में एक मिष्ठान भण्डार पर हलवाई का कार्य करता है। वह मुम्बई से मण्डी तक साइकिल से आ गया। इसके बाद आलू के ट्रक में बैठक में 21 अप्रेल को रात 11 बजे मदीना कॉलोनी निवासी अपनी बहनें के घर पहुंच गया। दूसरे दिन ही सांस में तकलीफ होने पर उसे बहन जिला चिकित्सालय में 23 तारीख को दिखाने आई। इस पर फिजिशियन दीपक जिंदल ने आइसोलेट कर नमूने जांच के लिए भेजे थे। 25 तारीख को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

कफ्र्यू से यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
धौलपुर जिला मुख्यालय स्थित शेरगढ़ किला, सागरपाड़ा, शेरगढ़ कॉलोनी, त्यागी बाबा आश्रम, पीएचडी फिल्टर प्लांट, शिकारबाग, बटउपुरा, कोटला, महात्मानंद की बगीची, राजविहार कॉलोनी, पुराना शहर सम्पूर्ण क्षेत्र, शैतानपुरा, कंस पहाडिय़ा, इटायपाड़ा, फूटा दरवाजा जाटव बस्ती, मदीना कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, जेल रोड क्षेत्र, नए जेल, गंगानगर सुगर मिल, रेलवे स्टेशन व रेलवे कॉलोनी, रीको क्षेत्र स्टेशन के पीछे, कैला कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, जवाहर नगर, इंदिरा गांधी स्टेडियम, कचहरी परिसर, भामतीपुरा, हरदेव नगर, जगन चौराहा, तलैया, हरिजन बस्ती, दुर्गा कॉलोनी, प्रताप नगर कॉलोनी, नगर परिषद कार्यालय क्षेत्र, बड़ापीर, नयाबास, गांधी कॉलोनी, पुरानी सराय, दशहरा रोड, कसाईपाड़ा, बिरजापाड़ा, कुम्हार पाड़ा, टाउन चौकी, जारजरिना मस्जिद क्षेत्र, किरी मोहल्ला, नई किरी आबादी, इंदिरा कॉलोनी, फद्दी चौराह को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित निषेधाज्ञा लागू की गई है। इन क्षेत्रों में जनसाधारण के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त शेष रहे नगर परिषद क्षेत्र धौलपुर की सीमाओं को कन्टेनमेंट घोषित किया गया हैं।

कोरोना पॉजिटिव युवकों को धोलपुर में होगा इलाज

जिला कलक्टर ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का उपचार धौलपुर में ही किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रेपिड रेस्पान्स टीम को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर कन्टेंनमेंट प्लान, कोटेंक्ट ट्रेंसिंग, सैम्पलिंग, रोगियों का परीक्षण, जांच करने निर्देश दिए हैं। कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें डेडीकेटेड कोविड अस्पताल, क्वारेंटाइन सेंटर स्थानांतरित करने के निर्देश हैं।

पहला पॉजिटिव युवक डिस्चार्ज तो दो नए आ गए

कोरोना हॉटस्पॉट से घिरे धौलपुर जिले में आखिर फिर से 22 दिन बाद दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले 2 अप्रेल को तब्लीगी जमात से आया युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन वह डिस्चार्ज होकर धौलपुर आ चुका है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि हलवाई व्यवसायी दोनों युवक धौलपुर के निवासी नहीं हैं।