6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# Corona: पहुंचे कलक्टर और एसपी, किया गांव का दौरा

प्रशासन से बात करने के बाद सेदरिया एवं गढी थोरियान क्षेत्र का दौरा किया।
less than 1 minute read
Google source verification
corona visit

corona visit

अजमेर.

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सेदरिया व गढी थोरियान क्षेत्र का जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने दौरा किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य भी साथ रहे। उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों व चिकित्सा प्रशासन से बात करने के बाद सेदरिया एवं गढी थोरियान क्षेत्र का दौरा किया।


कर्मचारियों ने घरों में मनाया मजदूर दिवस

अजमेर. श्रमिक दिवस पर शहर में ऑनलाइन कार्यक्रम हुए। कर्मचारियों-श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने घरों में श्रमिक दिवस मनाया। वाहन अथवा पैदल रैली, भाषण जैसे कार्यक्रम नहीं हुए। रेलवे सिन्धू सभा के पदाधिकारियों ने श्रमिक दिवस मनाया। अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रीतमानी, दयाल हरि सिंधानी, जे.के. माखीजानी, महासचिव प्रदीप साजनानी, सुनील केवलरामानी, शंकर मीरानी, ठाकुर रामचन्दानी, गोरधन जशनानी, शंकर टेकचन्दानी, सुनील बबलानीए ने घरों में मजदूर दिवस मनाया।

जन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक बुन्देल, फादर हीरालाल मैसी, रमेश लालवानी, अनवर हुसैन, मानमल गोयल, गोविन्द लालवानी, दिनेश शर्मा, किशन सिंह राव और अन्य ने श्रमिक दिवस पर शुभ कामना दी। ब्यावर रोड स्थित हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य को पत्र भेजा। उन्होंने कोरोना कर्मवीरों को शुभकामना दी। पीपुल्स यूनियन फॉप सिविल लिबर्टीज के प्रदेश उपाघ्यक्ष डी एल त्रिपाठी ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा जरूरी है।

कोरोना लॉकडाउन और इसके बाद रोजगार के अवसर बने रहने चाहिए। महासचिव डॉ. अनंत भटनागर, डॉ. सुरेश अग्रवाल, अंजू नयाल, सिस्टर ऐलविना, राधा वल्लभ शर्मा, सुशील बैरवा, करूणा, डॉ सुनीता तंवर ने भी श्रमिक एकता की अहमियत बताई। राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ते को फ्रीज करने के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही। इस दौरान कार्यालय पर लाल झंडा फहराकर विरोध दिवस मनाया गया।