5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोराना इफेक्ट: 9 मिनट में लग गया 16 लाख का ‘फटका’

राज्य में 2100 मेगावाट बिजली का नहीं हो सका उपयोग
2 min read
Google source verification
Ajmer Discom :

Ajmer Discom :

corona effect: Loss of 16 lakh in 9 minutes

अजमेर.कोराना Corona virus वायरस से बचाव के लिए लगे कोराना वारियर्स की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री prime minister के रविवार को रात्रि 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट lightबंद कर मोमबत्ती, टार्च torch जलाने के नागरिकों से आह्वान बिजली कम्पनियों को लाखों रुपए का का फटका लग गया। राज्य स्तर पर तीनों विद्युत वितरण discom company कम्पनियों की बिजली की मांग में रात्रि 9 से 9.9 बजे तक 2100 मेगवाट की गिरावाट दर्ज की गई। राज्य में 3 लाख 15 हजार यूनिट बिजली का उपयोग नहीं हो सका। वहीं अजमेर डिस्कॉम में 600 मेगावाट (90 हजार यूनिट) बिजली का उपयोग उपलब्धता के बावजूद नहीं हो सका। इससे अजमेर डिस्कॉम को 4 लाख 50 लाख रूपए का नुकसान हुआ।

राज्य में रविवार रात्रि 8.30 पर विद्युत का लोड 6033 मेगावाट था। 8.55 पर 530,9 बजे 4137,9.08 पर 3670,9.10 पर 3773 तथा 9.15 पर 4000 मेगावाट ही बिजली की मांग रह गई। वहीं बिजली की फ्रिक्वेंसी रात्रि 8.55 पर 49.95 मेगाहर्टज थी जो 9 बजे यह 50.18 दर्ज की गई। जबकि 9.10 पर यह 50.2 रही। 9.15 बजे फ्रिक्वेंसी 50.15 मेगाहर्टज दर्ज की गई।

बिजली की मांग
अजमेर डिस्कॉम (डिमांड मेगावाट में) ajmer discom

रात्रि 8.30 पर 1598,8.55 पर 1350,9 बजे 1090,9.08 पर 885,9.10 पर 881 तथा 9.15 पर 1033 मेगावाट बिजली की मांग रही।
जयपुर डिस्कॉम(डिमांड मेगावाट में)

रात्रि 8.30 पर 2498,8.55 पर 2280,9 बजे 1750,9.08 पर 1570,9.10 पर 1640 तथा 9.15 पर 1920 मेगावाट बिजली की मांग रही।
अजमेर डिस्कॉम (डिमांड मेगावाट में)

रात्रि 8.30 पर 1937,8.55 पर 1640,9 बजे 1320,9.08 पर 1188,9.10 पर 1215 तथा 9.15 पर 1350 मेगावाट बिजली की मांग रही।

सिर्फ लाइटें ही बंद हुईं

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने बिजली की मांग व आपूर्ति मे संतुलन बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं को पहले ही एडवायजरी जारी की भी कि वे रविवार रात्रि 9 बजे के बाद केवल घर की लाइटें ही बंद रखें अन्य विद्युत उपकरण नहीं। निगम ने 220 जीएसएस पर एक्सईएन की ड्यूटी लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए व्यवस्था पर नजर रखी।

read more:बिजली की फ्रिक्वेंसी पहुंची 50.2 हर्टज