5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona impact: कोरोना दिखाएगा यूथ फेस्टिवल और स्पोट्र्स पर असर

अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में होगी कम भागीदारी।
2 min read
Google source verification
youth festival and programme

youth festival and programme

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन का असर कॉलेज-यूनिवर्सिटी के युवाओं पर सालभर दिखेगा। सत्र 2020-21 में अखिल भारतीय स्तर की सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं, स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रमों में नौजवानों की भागीदारी कम रहेगी।

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम, फे्रशर्स और फेयरवैल पार्टी और अन्य आयोजन होते हैं। इनका उ²ेश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और सह शैक्षिक गतिविधियों से उन्हें जोडऩा है।

कोरोना लॉकडाउन का रहेगा असर
कोरोना लॉकडाउन के कारण देश में आईआईटी,आईआईएम, केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों, कॉलेज की वार्षिक-सेमेस्टर परीक्षाएं बकाया हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों-कॉलेज को अगस्त-सितंबर में सत्र शुरू करने को कहा है। संस्थानों में दाखिले भी इस दौरान होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना बहुत जरूरी होगी।

बदल सकता है कलैंडर
भारतीय विश्वविद्यालय संघ को अखिल भारतीय स्तर के जोनल सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का कलैंडर बदलना पड़ सकता है। हर साल यह प्रतियोगिताएं सितंबर से फरवरी के दौरान चलती हैं। इस पर सत्र अगस्त-सितंबर में शुरु होने के आसार हैं। ऐसे में प्रतियोगिताओं की आयोजन तिथियां और अवधि में बदलाव होना तय है।

Read More: 350 से अधिक दोपहिया वाहन हो गए कबाड़

कॉलेज-यूनिवर्सिटी के यह होंगे कार्यक्रम
-भारतीय विश्वविद्यालय संघ की अखिल भारतीय जोनल सांस्कृतिक प्रतियोगिता
-इंटर यूनिवर्सिटी जोनल खेलकूद प्रतियोगिताएं
-राज्य और केंद्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
-राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम
-केंद्र और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम
-सरकारी और निजी कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम-प्रतियोगिताएं
-फे्रशर्स और फेयरवैल पार्टी

Read More: #corona impact: देश में 17 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेन, नहीं कराएं टिकट बुकिंग

यूं कम रहेगी भागीदारी
-विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं और प्रवेश कार्य में व्यस्तता
-सत्र देरी से शुरू होने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई
-संस्थानों को रखनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग
-प्रतियोगिताओं के लिए बड़े समूह को ट्रेन/बस में भेजना नहीं आसान

फैक्ट फाइल...
राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी-800
केंद्रीय विश्वविद्यालय-47
कॉलेज-50 से 55 हजार (उच्च, तकनीकी, मेडिकल और अन्य)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-23
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-31
भारतीय प्रबंधन संस्थान-20
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी-23
देश मेंअध्ययनरत विद्यार्थी-36.7 करोड़ (स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी)


लॉकडाउन का तृतीय चरण अभी जारी है। सभी यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं होनी हैं। प्रवेश और कक्षाएं अगस्त-सितंबर तक शुरू होंगी। इसके बाद हम कार्यक्रमों का कलैंडर तय करेंगे।
प्रो. एम.एम. सालुंखे, अध्यक्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ