
corona positive
अजमेर.
अजमेर के रेल म्यूजियम स्थित क्वारेंटाइन होम में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। मामला सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने म्यूजियम के अंदर और बाहरी इलाके में स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। पॉजिटिव युवक को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है।
रेल म्यूजियम में प्रशासन ने खानाबदोशों और इधर-उधर घूमने वाले लोगों को ठहराया गया है। गुरुवार को एक युवक की तबीयत खराब हो गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। यह जानकारी मिलते ही प्रशासन में हडक़म्प मच गया। तत्काल म्यूजियम के चारों और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके समेत अजमेर में अब छह पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि पांच कोरोना पॉजिटिव जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं। वे स्वस्थ बताए गए हैं।
बंद कराई इलाके में दुकानें
प्रशासन ने तत्काल नसीराबाद रोड, नगरा, मार्टिंडल ब्रिज और आसपास के इलाकों में परचूनी और अन्य दुकान बंद करा दी। केवल मेडकिल की दुकान खुली रखी गई हैं।
कराई जाएगी स्क्रीनिंग
प्रशासन म्यूजियम में जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराएगा। इनमें भोजन के फूड पैकेट, नगर निगम कर्मचारी, पुलिसकर्मी और चिकित्सा कर्मी शामिल हैं।
Updated on:
16 Apr 2020 12:42 pm
Published on:
16 Apr 2020 12:42 pm
