6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#CORONAEFFECT: यात्रीभार कम होने से वाया अजमेर की ये 10 ट्रेन रद्द

कोरोना के असर से पहले ही कम था आरक्षण
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 20, 2020

coronavirus effect curtains will be removed from indian railways train

भारतीय रेलवे पर पसरने लगा कोरोना का आतंक, अब ट्रेनों के एसी कोच से हटा दिए जाएंगे पर्दे

अजमेर. कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अजमेर से होकर चलने वाली 10 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। इन गाडिय़ों में पहले से ही यात्री आरक्षण के आंकड़े काफी कम थे।

इतनी गाडिय़ां रद्द

ट्रेन 19329 इंदौर- उदयपुर 20 मार्च से 31 मार्च तक

ट्रेन 19330 उदयपुर-इंदौर 21 मार्च से एक अप्रेल तक

ट्रेन 19411 अहमदाबाद- अजमेर 20, 23, 25 से 31 मार्च तक

ट्रेन 19412 अजमेर- अहमदाबाद 21, 24, 26 से 1 अप्रेल तक
ट्रेन 19667 उदयपुर- मैसूर 23 मार्च व 30 मार्च को

ट्रेन 19668 मैसूर- उदयपुर 26 मार्च एवं दो अप्रेल को

ट्रेन 22985 उदयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला 21 व 28 मार्च को

ट्रेन 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर 22 व 29 मार्च को
ट्रेन 22987 अजमेर- आगराफोर्ट 20 मार्च से 31 मार्च तक

ट्रेन 22988 आगराफोर्ट- अजमेर 20 मार्च से 31 मार्च तक

होम आइसोलेटेड की पहचान के लिए लगेगी अमिट स्याही

अजमेर. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जो व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित देशों की यात्रा कर आए है तथा जिन्हें होम क्वाारेनटाइन आइसोलेशन किया जा रहा है उनकी हथेलियों पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति हवाई अड्डा अथवा अस्पताल से होम क्वाारेनटाइन किए जाने के बाद यदि जन सामान्य में सम्मिलित हो तो उसकी पहचान आसान की जाएगी। इसके लिए होम क्वाारेनटाईन में रखे जाने के दौरान बाएं हाथ की हथेली के पीछे यदि बायां हाथ नहीं हो तो दायें हाथ की हथेली के पीछे चुनाव कार्य में प्रयोग किए जाने वाली अमिट स्याही से प्राउड टू प्रोटेक्ट राजस्थान होम क्वारेनटाइन्ड टिल डेट की मुहर लगाई जाएगी।