
पुष्कर . कोरोना वायरस को लेकर बरती जाएगी सावधानियों के तहत रमा वैकुंठनाथ बांगड़ मंदिर गुरुवार से 31 मार्च तक आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। प्रबंधक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि मंदिर में वैकुंठनाथ एवं अन्य देवी-देवता देवताओं की नित्य प्रति पूजा यथावत होगी। रामावत ने बताया कि भगवान की सवारियों का ब्रह्मोत्सव 21 मार्च तक चलेगा। यह कार्यक्रम भी मंदिर परिसर के अंदर साधारण तौर पर मना लिया जाएगा। मंदिर की सेवा पूजा एवं भगवान की प्रतिमा के दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार पर एक एलइडी लगा दी जाएगी।