22 जुलाई को उसकी माता लीला देवी घर में थी, बहन शारदा पास ही के घर में टीवी देख रही थी। इस दौरान पप्पू ने मारपीट कर लीला देवी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने लीला देवी को झुलसी हालत में ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया। 24 जुलाई 2015 को उपचार के दौरान लीला की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील महेन्द्र सिंह कानस ने 20 गवाह व 28 दस्तावेज पेश किए।