अजमेर

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी – सीपी जोशी

Rajasthan Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर फैल गया है कि उनके मंत्री कहने लगे हैं कि बिना लिए दिए काम नहीं होता।

2 min read
May 25, 2023

rajasthan politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर फैल गया है कि उनके मंत्री कहने लगे हैं कि बिना लिए दिए काम नहीं होता। सरकारी दफ्तरों में करोड़ों रुपए व सोना मिलने जैसे मामले सामने आए हैं। यह सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी। जोशी बुधवार को यहां सर्किट हाउस में राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत कर रहे थे।

सवाल - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के लिए अजमेर को ही क्योें चुना ?
जवाब- अजमेर जगतपिता ब्रह्माजी की पावन भूमि है और राजस्थान का मध्य है। यह हमारे लिए सौभाग्य है कि 9 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल का कार्यक्रम राजस्थान को मिला है। अजमेर के चारों ओर 45 विधानसभाओं को शामिल करेंगे।

सवाल - क्या मोदी कोई नई योजना का ऐलान करेंगे ?
जवाब - नौ वर्षों में देश में ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कार्य हुए। 500 वर्ष पुराना राम मंदिर बने, धारा 370 हटे, शहरी व ग्रामीण विकास हो, सड़क, रेल, हर क्षेत्र में आजादी से लेकर अब तक 80 वर्ष में जितना काम नहीं हुआ वह नौ वर्ष में हुए। शौचालय बनाना, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, देश की सीमा सुरक्षा, सैनिकों का मनोबल बढ़ाना जैसी योजनाएं अमल में लाई गईं।

सवाल - क्यों खास मानते हैं मोदी के कार्यकाल को ?
जवाब- रूस व यूक्रेन के युद्द के दौरान पहला अवसर है जब पीएम मोदी के आह्वान पर दोनों देशों ने कुछ समय के लिए युद्ध विराम किया। पहला अवसर है दुनिया के 193 देशों ने भारत के पीएम की बात मानी। रक्षा उपकरण या अर्थ व्यवस्था में बढ़े, पहले दुनिया की तरफ हम देखते थे अब दुनिया भारत की ओऌर देखती है।

सवाल- कांग्रेस कल्याणकारी योजनाओं के दम पर रिपीट का दावा कर रही है, क्या सोचते हैं ?
जवाब - राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया। भ्रष्टाचार किया। महिलाओं की सुरक्षा नहीं हुई। युवाओं को न्याय नहीं मिला। किसानों की जमीन नीलाम हो रही है। आजादी के बाद अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार होगी। अपने आप को गांधीवादी कहलाने वाले इन लोगों ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईस्ट इंडिया कंपनी में विदेश में पैसा पहुंचाते थे यहां परिवार विशेष के पास पैसा पहुंचता है।

सवाल - क्या आगामी चुनाव में भाजपा ओबीसी मतदाताओं पर विशेष फोकस कर रही है ?
जवाब - पहला मौका है पीएम मोदी ने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया। चाहे मेडिकल सीट हो चाहे अन्य जगह। पहली बार 27 मंत्री ओबीसी के हैं। भाजपा व मोदी ने देश को अपना परिवार माना। हर वर्ग व हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ किया है।

Published on:
25 May 2023 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर