29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

crime news: नाबालिग से किया दुराचार, अजमेर फिर शर्मसार

crime news: परिजनों ने कराया क्लाक टावर थाने में मामला दर्ज। पुलिस ने पीडि़ता का कराया मेडिकल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 30 Jul 2019, 8:14 AM IST

rape case in ajmer

misbehave with women

अजमेर

प्रदेश और जिले में दुराचार (rape case) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक युवक ने नाबालिग (teenager) से दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों ने क्लाक टावर थाने में शिकायत दी। पुलिस (polce) ने पीडि़ता का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल (medical examine) कराया। उधर घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more: जेल में वसूली का खेल सीधे खातों में जमा होती थी रकम

थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि रामगंज इलाके में रहने वाला युवक पवन शर्मा एक नाबालिग को स्कूल से बहला-फुसलाकर बाइक (bike) पर ले गया। इधर-उधर घुमाने के बाद वह नाबालिग को लेकर दरगाह क्षेत्र (dargah area) में एक होटल पहुंचा। यहां उसने पीडि़ता से दुष्कर्म (rape) किया।

कराया पीडि़ता का मेडिकल
पीडि़ता घटना के बाद गुमसुम हो गई। परिजनों के पूछताछ करने पर उसने घटनाक्रम बताया। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वे तत्काल शिकायत लेकर क्लाक टावर थाना पहुंचे। यहां पीडि़ता की उम्र के संबंध में परिजन आयु का सर्टिफिकेट (age certificate) भी लाए। पीडि़ता का नेहरू अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीडि़ता के बयान अनुसार पुलिस दरगाह क्षेत्र में होटल (hotel) और घटनास्थल की जांच करेगी।

read more: Curruption: जेल में जाते थे सुधरने, यूं बेखौफ चला रहे नेटवर्क

घूम रहे हैं जीवाणु जैसे खतरनाक लोग......
जयपुर (jaipur rape case) में पिछले दिनों नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। इसमें जीवाणु जैसे कुत्सित मानसिकता वाला आरोपी शामिल था। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई। जीवाणु को करीब दस दिन बाद गिरफ्तार (arrest) किया गया। हालांकि अजमेर सहित राज्य के सभी जिलों में रोजाना नाबालिग से दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं-बालिकाओं (womens and girls ) की सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं।

read more: Murder mystry: बालूराम हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

सावधान रहें बच्चे-परिजन

-बच्चे और परिजन अपरिचित पर नहीं करें विश्वास
-किसी भी अपरिचित/अन्जान व्यक्ति के साथ नहीं जाएं कहीं
-संदिग्ध आचरण वाले व्यक्ति के बारे में तत्काल दें पुलिस को सूचना
-बच्चों को पुलिस और कानून के बारे में नियमित दें जानकारी
-स्कूल-संस्थाएं नहीं भेजें बच्चों को अपरिचितों के साथ