29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder mystry: बालूराम हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

इसको पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया। वह झूलेलाल मंदिर के पीछे इताउद्दीन में किराए पर रहता था। मृतक की पत्नी को न्यायिक अभिरक्षा और दो आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Jul 2019, 6:32 AM IST

murder case in ajmer

murder case in ajmer

अजमेर

बलदेव नगर की पहाड़ी पर मृत मिले चरवाहे बालूराम गुर्जर हत्याकांड (murder) मामले में क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने चौथे आरोपी (culprit) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार (arrest) कर चुकी है। उधर मृतक की पत्नी को न्यायिक अभिरक्षा और दो आरोपियों को 23 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया है।

थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि माकड़वाली रोड रामदेव कच्ची बस्ती निवासी बालूराम गुर्जर की 19 जुलाई को बलदेव नगर पहाड़ी (hill area) पर लाश (dead body) मिली थी। इस मामले में पुलिस ने 20 जुलाई को बालूराम की पत्नी मनफूल (32), विजय ढिल्लीवाल (20), नागौर थांवला पीह हाल निवासी नवलदीप गढ़वाल उर्फ नौरत को गिरफ्तार किया था।

read more: Active Policing- मददगार बन महिला से ठगे 8 हजार, देर शाम चढ़े पुलिस के हत्थे आरोपी

हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी
कुमावत ने बताया कि चौथा आरोपी नितिन क्रिस्टोफर उर्फ निक्कू (21) पुत्र सैम्युएल क्रिस्टोफर वारदात के बाद से फरार था। इसकी पुलिस (ajmer police) तलाश कर रही थी। इसको पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया। वह झूलेलाल मंदिर के पीछे इताउद्दीन में किराए पर रहता था।

read more: murder : बकरी चराने गए चरवाहे की गला घोंटकर हत्या, पहाड़ी पर मिला शव

यह थे टीम में शामिल
वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम (police team) में थानाधिकारी दिनेश कुमावत, हैड कांस्टेबल भगवानसिंह, तेजाराम, गोपाल सिंह और कांस्टेबल हरेंद्र शामिल थे।

यह भी पढ़ें...

बेटी की प्रेमी को कार में डालकर चंपत
आदर्श नगर इलाके के खनिज नगर में एक छात्र का अपहरण (kidnap case) हो गया। अपहर्ता छात्र की पिटाई कर उसे कार में डालकर चंपत हो गए। लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर करीब चार घंटे में एक अपहर्ता को दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पूरा मामला प्रेम प्रसंग (love affair) का निकला। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर के खनिज नगर में महेंद्रगढ़ निवासी रक्षित पेइंग गेस्ट के रूप में रहता है। उसका हाल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन (admission) हुआ है। सुबह दो लोग सुबह एक सफेद कार (आरजे 21 सीए 7323) लेकर उसके घर पहुंचे। यहां उसकी पिटाई लगाने के बाद अपहर्ता कार में डालकर चंपत हो गए।