29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

murder : बकरी चराने गए चरवाहे की गला घोंटकर हत्या, पहाड़ी पर मिला शव

बकरी चराने गया युवक शुक्रवार सुबह बलदेवनगर में पहाड़ी पर गदा की गाल में मृतावस्था में मिला। उसके गले, सिर, हाथ पैर में चोट व संघर्ष के निशान हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 20 Jul 2019, 12:59 PM IST

Murder : Shepherd's dead body found on the hill

murder : निकला था बकरी चराने , शाम को बकरियां लौट आईं, लेकिन दिव्यांग बालू नहीं लौटा घर

अजमेर. बकरी चराने गया युवक शुक्रवार सुबह बलदेवनगर में पहाड़ी पर गदा की गाल में मृतावस्था में मिला। उसके गले, सिर, हाथ पैर में चोट व संघर्ष के निशान हैं। युवक की गला दबाकर हत्या के संदेह पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि नसीराबाद ढाल हाल माकड़वाली रोड रामदेव नगर निवासी बालू गुर्जर (40) पुत्र श्रवण गुर्जर गुरुवार सुबह बलदेवनगर की पहाडिय़ों में बकरी चराने निकला। शाम को बकरियां लौट आईं, लेकिन बालू घर नहीं लौटा। परिजन रात को अंधेरे में उसकी तलाश के लिए पहाड़ी की तरफ गए, लेकिन सुराग नहीं लग सका। आखिर परिजन शुक्रवार सुबह फिर से तलाश में निकले। बलदेवनगर गदा की गाल में बालू मृतावस्था में मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।

सटोरिए रहते हैं सक्रिय
बालू के रिश्तेदार नारायण ने बताया कि बालू एक हाथ से नि:शक्त था। उसके गले, सिर व हाथ समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जो गिरने से नहीं आ सकते हैं। शव के आस-पास बीड़ी का बंडल, माचिस, कुल्हाड़ी के अलावा बीयर की बोतल भी मिली है। उसने संदेह जाहिर किया कि आस-पास के पहाड़ी इलाके में सटोरिए जुआ खेलते हैं।