5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
मंदिर से मुकुट और सोने की नथ चोरी
Play video

मंदिर से मुकुट और सोने की नथ चोरी

शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। मकानों-दुकानों के बाद अब चोरों ने मंदिर पर धावा बोला है। शास्त्री नगर स्थित मेहंदी खोला माताजी मंदिर में चोरी हो गई।
Google source verification

अजमेर

image

Anil Kumar

Jun 29, 2019

मंदिर से मुकुट और सोने की नथ चोरी

अजमेर. शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। मकानों-दुकानों के बाद अब चोरों ने मंदिर पर धावा बोला है। शास्त्री नगर स्थित मेहंदी खोला माताजी मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने रत्नजडि़त मुकुट और सोने की नथ उड़ा ली। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित अरावली की पहाड़ी पर मेहंदी खोला मंदिर है। यहां शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। चोर लक्ष्मी माता, सरस्वती माता और दुर्गा माता के मुकुट, सोने की नथ उड़ा ले गए। पुजारी अनिल कुमार की सूचना देने पर क्रिश्चियनगंज थाना मौके पर पहुंची। तफ्तीश में लोहे का कटर भी पड़ा मिला। चुराए गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।पुजारी ने बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पहाड़ के नीचे पुजारी का कमरा बना हुआ है। पूर्व में भी चोर दान पात्र का ताला तोडक़र यहां से नकदी उड़ा चुके हैं। उधर पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखने के लिए तकनीशियन बुलाया। फुटेज के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।