4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CTET 2018: हो जाइए सीटेट के लिए तैयार, टीचर बनने के लिए जरूरी है यह परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
cbse ctet exam 2018

cbse ctet exam 2018

अजमेर.

सीबीएसई के तत्वावधान में 9 दिसम्बर को केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन होगा। बोर्ड अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है।

स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। साल 2015-16 तक परीक्षा फरवरी और सितम्बर में कराई जाती रही थी। इसके तहत अंतिम बार 18 सितम्बर 2016 को यह परीक्षा हुई थी। चौतरफा दबाव के बाद बोर्ड ने इस वर्ष सीटेट कराना तय किया है।

अपलोड किए प्रवेश पत्र

बोर्ड ने सीटेट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। अभ्यर्थी पंजीयन नंबर और जन्म तिथि डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के करीब दो घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। यहां उन्हें पुख्ता जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय पेपर सुबह 9.30 से 12 बजे और पहला पेपर दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक होगा।

इसीलिए कराई जाती है परीक्षा
केंद्र सरकार ने सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय और अन्य स्कूल में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक और अन्य स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी किया है। विभिन्न प्रदेशों में भी राज्य स्तरीय परीक्षा कराई जाती है।