28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dandi March: नमक और दांडी मार्च ने तैयार किया आजादी का रोडमैप

महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप देश के संसाधनों का लाभ अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification
dandi march

dandi march

अजमेर.

आजादी के 75 वें वर्ष और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने दांडी यात्रा और शांति मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने गांधी दर्शन को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ.श्रीगोपाल ने गोष्ठी में कहा कि महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप देश के संसाधनों का लाभ अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सरकार ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने में जुटी है। सरकार द्वारा नियुक्त युवा समन्वयक कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में पहुंचाने का कार्य करेंगे। गांधीजी ने ब्रिटिशराज में नमक पर लगाए गए कर का नवीन ढंग से विरोध किया। नमक और दांडी मार्च ने देश में स्वाधीनता की अलख जगाई।

सम्भागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि महात्मा गांधी की दांडी मार्च और आंदोलन ने अंग्रेज साम्राज्य की नींव हिलाने का कार्य किया। डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि हिंसा के दौर के समय महात्मा गांधी के अहिंसा का सन्देश प्रासंगिक है। वर्तमान में पूरी दुनिया ने इसे आत्मसात किया है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महात्मा गांधी के 150 वें जयन्ती और स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक को हिस्सा लेना चाहिए।

गांधी दर्शन समिति कि सहसंयोजक शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी दर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाया जा सकता है। सरकार और गांधी दर्शन समिति गांधी दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

चौपाटी से निकली यात्रा
दांडी यात्रा और शांति मार्च आनासागर चौपाटी से रवाना हुआ। कांग्रेस नेता, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन बजरंगढ़ घाटी, जेएलएन अस्पताल होते हुए मेडिकल कॉलेज तक पहुंचे। नगर निगम आयुक्त खुशाल यादव, कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार जयपाल, पार्षद द्रोपदी कोली, सौरभ बजाड़, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।