30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन से लापता वृद्धा का शव कुएं में मिला

मृतका शोकली निवासी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 27 Oct 2019, 5:01 AM IST

दो दिन से लापता वृद्धा का शव कुएं में मिला

कुएं में वृद्धा का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

अजमेर (सरवाड़). सराना थानांतर्गत शोकली गांव से दो दिन से लापता एक महिला का शव शुक्रवार को कोटड़ी के पास खेत में मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सुबह कोटड़ी के निकट सीताराम बैरवा के खेत पर स्थित कुएं में शव पड़ा नजर आया। सूचना पर सराना थानाधिकारी नियाज मोहम्मद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

शोकली निवासी रामदयाल पुत्र गोधरन जाट ने शव की शिनाख्त मांगीदेवी (65) पत्नी किशन जाट के रूप में की। उसने बताया कि मांगीदेवी उसकी ताई थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह गत दो दिन से लापता थी। उसके पति की मौत हो चुकी थी। मांगीदेवी मवेशी चराती थी और अक्सर वह खेत पर ही रुक जाती थी। उसे कई जगह तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुबह कुएं में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। परिजन ने हाथ पर गूदे नाम, कपड़े जेवर आदि के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने नसीराबाद चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। इधर घटना की जानकारी होने पर केकड़ी पुलिस उप अधीक्षक राजेश वर्मा ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

कुएं में वृद्धा का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।