12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ शराब पार्टी में विवाद, भागे युवक की कुएं में गिरने से मौत, कुएं की मुंडेर पर मिला जूता

Dispute in Liquor Party : परबतपुरा में रविवार रात शराब पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट संचालक से धक्का-मुक्की कर भागे चार दोस्तों में से एक की कुएं में गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Supriya Rani

Mar 05, 2024

dispute_in_liquor_party.jpg

Ajmer News : परबतपुरा में रविवार रात शराब पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट संचालक से धक्का-मुक्की कर भागे चार दोस्तों में से एक की कुएं में गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार अजयनगर केशव कॉलोनी निवासी विशाल (22) पुत्र तेजसिंह रविवार शाम तीन दोस्तों के साथ परबतपुरा रावत रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे। खाना-खाने से पहले दोस्तों ने शराब पार्टी की। इस दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर रेस्टोरेंट संचालक ने टोका तो विवाद हो गया। चारों दोस्त रेस्टोरेंट से निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने संचालक से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी आ गए। उन्हें देख विशाल दोस्तों के साथ भाग निकला। चारों परबतपुरा इलाके में अंधेरे में भाग निकले। इस दौरान परबतपुरा में वे आपस में बिछड़ गए। संभवत: विशाल छिपने के प्रयास में अंधेरे में शिव मंदिर के पास वाली गली में कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

शराब विवाद में विशाल की कुंए में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने विशाल के साथियों से पड़ताल की तो उन्होंने घटना बयान की। परिजन के साथ तीनों दोस्त परबतपुरा इलाके में पहुंचे, जहां विशाल का जूता कुएं की मुंडेर पर नजर आया। इत्तला मिलने पर आदर्शनगर थानाप्रभारी दिनेश कुमावत मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेन्स की टीम बुलाकर तलाशी ली गई तो कुएं से विशाल की लाश निकली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

सिविल डिफेन्स की टीम ने अजमेर पुलिसकर्मियों के संग शव को कुएं से बाहर निकाला। टीम में प्रेम सिंह रावत, कालू सिंह, प्रेमचन्द, जयदेव, अंतिमा भाटी व तेजकरण टांक शामिल रहे।


आदर्शनगर के थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर चारों दोस्त परबतपुरा क्षेत्र में अंधेरे में भागे। अंधेरे में छिपने के दौरान संभवत: एक साथी हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को तलाश में उसका शव कुएं में मिला। प्रथमदृष्ट्या डूबने से मौत हुई है। परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में बिहार - झारखंड के मजदूरों की मौत, बिना मानकों के बेसमेंट की खुदाई के वक्त दर्दनाक हादसा