10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav: अजमेर में आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस प्रत्याशी का ASI पति सस्पेंड, जानें पूरा मामला

अजमेर के वार्ड-61 में नगर निगम चुनाव के दौरान नया विवाद खड़ा हो गया है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी मीणा के पति सहायक उप निरीक्षक (ASI) हरफूल मीणा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Sep 10, 2026

ajmer civic poll congress candidate asi husband suspend

आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस प्रत्याशी का ASI पति सस्पेंड (फोटो-एआई)

Ajmer Municipal Corporation Election: अजमेर नगर निगम में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड-61 का चुनाव खासा चर्चित हो गया है। यहां बीजेपी और कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के साथ दोनों के पुलिस अधिकारी पति भी चर्चा में हैं। बीजेपी प्रत्याशी के पति, यहां सिविल लाइंस थाने में तैनात एएसआई ने चुनाव से पहले उचित कारण बताते हुए अवकाश ले लिया।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पति, अरांई थाने में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार शाम निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने एसपी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई है। वहीं, एसपी ने मामले में विभागीय जांच की बात कही है।

पुलिस विभाग में चर्चा का विषय

वार्ड-61 में बीजेपी ने राकेशी मीणा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस से मीनाक्षी मीणा चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के पति पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला राजनीतिक होने के साथ पुलिस विभाग के स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

बीजेपी प्रत्याशी के पति एएसआई मनोज कुमार मीणा सिविल लाइंस थाने में तैनात एएसआई हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने चुनाव से पूर्व उचित कारण बताते हुए अवकाश ले लिया। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के पति एएसआई हरफूल मीणा अरांई थाने में पदस्थापित हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी के पति एएसआई हरफूल मीणा पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया। प्रकरण की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने उन्हें बुधवार शाम को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

पुलिस अधिकारी के निलंबन के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने दोनों मामलों में अलग-अलग मापदंड अपनाए हैं। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया है कि जब एक पुलिस अधिकारी की पत्नी चुनाव लड़ रही है तो दूसरे पुलिस अधिकारी के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई? उन्होंने पुलिस कप्तान पर भेदभाव के आरोप लगा कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।

इनका कहना है….

बीजेपी प्रत्याशी का पति भी पुलिस अधिकारी है, लेकिन एसपी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पति को निलंबित किया है। इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी सरकार किस तरह से अपने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी और उनके परिवार को परेशान कर रही है।
-डॉ. राजकुमार जयपाल, जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस

सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आने पर निलंबन किया गया है। दूसरे पुलिसकर्मी के पूर्व में सूचना देते हुए अवकाश पर जाने की जानकारी सामने आई है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच की जा रही है।
-हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी अजमेर

दो-तीन दिन से पुलिसकर्मी अमर्यादित व्यवहार कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में भी यह सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की गई।
-जीतमल प्रजापत, देहात बीजेपी अध्यक्ष