7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : राजस्थान में 20 सितम्बर को एसआई भर्ती पुनः परीक्षा, आयोग ने किए परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव

SI Recruitment Re Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 की पुनः परीक्षा 20 सितम्बर को कराएगी। तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। केंद्रों पर जहां कड़ी निगरानी की जाएगी वहीं 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे-ई-मित्र बंद रहेंगे।
2 min read
Google source verification
rpsc si recruitment re exam on 20th sept 3 days advance issued admit cards

RPSC : फाइल फोटो पत्रिका

SI Recruitment Re Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग 20 सितम्बर को होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 की पुनः परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पेपर लीक की पिछली घटना से सबक लेते हुए आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। आयोग जुलाई में ही अभ्यर्थियों से एक बार पंजीकरण की केवाईसी प्रक्रिया के तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करा चुका है। अब प्रवेश पत्र पर विशेष क्यूआर कोड होंगे।

इन इंतजाम पर रहेगा फोकस

1- प्रवेश पत्र पर होंगे विशेष क्यूआर कोड।
2- केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे-ई-मित्र बंद।
3- केंद्रों पर होगी रियल टाइम डेट एवं स्टैम्प वीडियोग्राफी।
4- परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा ड्रेस कोड।
5- केंद्रों में मोबाइल सहित अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित।
6- मेटल डिटेक्टर से लैस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी होंगे तैनात।

इसलिए करानी पड़ रही है परीक्षा

निरस्त हुई एसआइ-2021 परीक्षा जबरदस्त विवादित रही थी। आयोग के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा, उसका भांजा और बर्खास्त ड्राइवर को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद एसओजी ने 139 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रशिक्षु एसआई, सरकारी कर्मचारी, डमी अभ्यर्थी सहित अन्य शामिल थे। राज्य सरकार की अनुशंसा पर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीती 7 मई को निरस्त कर दिया था। 859 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा अब नए सिरे से कराई जाएगी। पूर्व में 13 से 15 सितम्बर 2021 को आयोजित परीक्षा में 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आरपीएससी: 15 से 25 सितम्बर तक चलेंगे साक्षात्कार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्तियों के तहत 15 से 25 सितम्बर तक का विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के तहत साक्षात्कार का आठवां चरण 15 से 25 सितम्बर तक होगा।
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती- 2024 अंतर्गत पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार का द्वितीय चरण 15 एवं 16 सितम्बर, बायोकेमिस्ट भर्ती - 2024 के तहत 15 से 17 सितम्बर, सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती- 2024 के साक्षात्कार 17 से 22 सितम्बर तक होंगे।

उप करापाल भर्ती- 2024 के प्रथम चरण के साक्षात्कार 16 से 18 सितम्बर, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025 के तहत बॉटनी के साक्षात्कार 15 से 23 सितम्बर, फिजिक्स के 23 से 25 सितम्बर, गणित के साक्षात्कार 24 और 25 सितम्बर को होंगे।

साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र की फोटो प्रति लानी जरूरी होगी।