5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shameful-नशेड़ी बेटे ने पिता पर उड़ेला खौलता तेल

धोलाभाटा क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने गुरुवार रात सो रहे पिता पर खौलता हुए तेल उड़ेल
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Aug 30, 2019

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. धोलाभाटा क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने गुरुवार रात सो रहे पिता पर खौलता हुए तेल उड़ेल दिया। उसे झुलसी हालत में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

सहायक पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि धोलाभाटा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाड़ा क्लीनिक के पास रहने वाले ब्यावर कोर्ट से रीडर के पद से सेवानिवृत्त रामसिंह राणावत गुरुवार रात को खाना-खाकर घर में आराम कर रहे थे। तभी बेटे जसवंत सिंह (42) ने रामसिंह पर खौलता हुआ रिफाइंड तेल उड़ेल दिया। इससे रामसिंह के हाथ और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस पहुंची। वारदात के बाद आरोपी जसवंत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जसवंत आदतन नशेड़ी है। वह शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता रहता है। गुरुवार शाम को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था।

आदतन नशेड़ी

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जसवंत सिंह आदतन नशेड़ी है। वह शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता है। गुरुवार शाम को भी वह नशे की हालत में घर आया। उसने रसोई में कढ़ाई में तेल गर्म करने के बाद चद्दे ओढ़ सो रहे पिता पर फेंक दिया। गनीमत रही कि चादर से गर्म तेल चेहरे और शरीर पर सीधे सम्पर्क में नहीं आया।

तीन साल पहले तलाक

तीन साल पहले तलाक पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जसवंत का तीन साल पहले पत्नी से तलाक हो गया। वह पत्नी से तलाक की वजह अपने पिता को मानता है। तब से वह आए दिन घर में झगड़ा करता रहता है।