5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटा भाई हमेशा पड़ता था भारी, बड़े भाई ने कर डाला उसका काम तमाम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
elder brother killed younger

elder brother killed younger

अजमेर.

दिल को ठेस पहुंची तो उसने अपने छोटे भाई के दिल में कैंची घोंप दी। अलवर गेट थाना पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद कोटा भागने के फिराक में था। मृतक अपने बड़े भाई से पहले भी मारपीट कर चुका था। शनिवार रात मारपीट की घटना दोहराए जाने से वह आहत था।

थानाप्रभारी हरिपालसिंह राठौड़ ने बताया कि छोटे भाई मोंटू बैरवा की हत्या के आरोप में आम का तालाब निवासी दिनेश पुत्र सुभाष बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वारदात के बाद मोन्टू को अस्पताल ले गया लेकिन उसको ज्यों ही उसके मरने की भनक लगी, वह अस्पताल से घर पहुंचा। पत्नी के साथ कोटा भागने की फिराक में था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें हार्ट में पंक्चर होने से मृत्युकारित होना सामने आया।

छोटा पड़ता था 'भारी

आरोपित दिनेश ने पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में बताया कि वह छोटे भाई की आए दिन की मारपीट से वह काफी आहत था। उसने शनिवार रात मां से विवाद के बाद उससे फिर से मारपीट की। शनिवार रात हुई मारपीट पर वह गुस्से में कमरे में से कैंची उठा लाया और चौक में खड़े मोंटू पर वार किया। एक वार उसके हाथ पर तो दूसरा उसके हार्ट पर लगा। हार्ट पर चोट लगते ही खून का फव्वारा फूट पड़ा।

मां को अपशब्द लगे कड़वे

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि सुभाष बैरवा का परिवार 5-7 साल से आम का तालाब क्षेत्र में बाबूलाल के मकान में किराए पर रहता है। दोनों भाई बगल के कमरे में और मां बीच के कमरे में रहती थी। शनिवार रात दोनों नशे की हालत में घर आए। दिनेश ने नॉन वेज बनाया तो उसका मां से विवाद हो गया। दिनेश के मां को अपशब्द बोलने पर मोंटू ने उसकी पिटाई कर दी।

अब परिवार में नहीं कोई पुरुष
घटना से अब परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा। जहां कुछ साल पहले सुभाष बैरवा की अकाल मृत्यु हो गई। वहीं शनिवार रात की घटना में मोंटू की मृत्यु हो गई जबकि बड़ा भाई छोटे भाई की हत्या के मामले में पुलिस के गिरफ्त में आ गया। ऐसे में अब बूढ़ी मां और दो पुत्रवधू हैं। मोन्टू ने तीन माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।