5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Festival 2019: त्योहार पर टाटा पावर के साथ electrical engineer रखेंगे व्यवस्था सुचारू

Diwali Festival 2019: त्योहार पर टाटा पावर (Tata Power ) के साथ विद्युत अभियंता(Electrical engineer ) व्यवस्था रखेंगे सुचारू - तीन दिन के लिए अभियंताओं की ड्यूटी लगाई

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Oct 24, 2019

Diwali Festival 2019: त्योहार पर टाटा पावर के साथ electrical engineer रखेंगे व्यवस्था सुचारू

Diwali Festival 2019: त्योहार पर टाटा पावर के साथ electrical engineer रखेंगे व्यवस्था सुचारू

अजमेर. शहर में दीपावली पर्व(diwali festival) पर 26 से 28 अक्टूबर तक सुचारू विद्युत वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्युत अभियंताओं व तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दीपावली (diwali 2019) पर्व के दौरान 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।

Read More : Deepotsav : इस दीपावली रोशनी भी इंडियन

अधीक्षण अभियंता (अशवृ) ए. के. गुप्ता ने शहर के अधिशाषी, सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह तकनीकी कर्मचारी (Technical staff) मय वाहन व बिजली ठीक करने के उपकरणों सहित अपनी सेवाएं देने के लिये तैयार रहें। वह टाटा पावर से परस्पर समन्वय बनाकर तथा आपस में भी दूरभाष के जरिए संपर्क में रहें।

Read More : Deepotsav : बाहुबली करेगा धमाका, एंग्रीबर्ड और अल्लादीन बिखेरेंगे रोशनी

220 केवी जीएसएस मदार पर एम. आर. मीणा अधिशाषी अभियंता (ग्रामीण), 220 केवी जीएसएस ब्यावर पर दिनेश सिंह अधिशाषी अभियंता (ब्यावर) तथा 132 केवी जीएसएस कोटडा पर आर. डी. बारेठ अधिशाषी अभियंता की शाम 5 से रात्रि 11 बजे ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अभियंता प्रमोद कुमार व सहायक अभियंता अरूण जांगिड को नियंत्रण कक्ष हाथी भाटा में लगाया गया है।

Read More : इक्कीस वर्ष बाद धनत्रयोदशी पर्व 2 दिन तक मनाया जाएगा
इसी प्रकार 132 केवी जीएसएस सुभाष गर्ग पर सहायक अभियंता हेमन्त उपाध्याय, 33/11 केवी जीएसएस छावनी ब्यावर पर सहायक अभियंता वी डी दुबे, 220 केवी जीएसएस मदार पर सहायक अभियंता लोकेश , 33/11 केवी जीएसएस हाथी भाटा पर सहायक अभियंता भूपेन्द्र सिंह, 132 केवी मदस विश्वविद्यालय पर सहायक अभियंता एस सी बैरवा, स्काडा सेन्टर मदार पर कनिष्ठ अभियंता मीना मानवानी एवं कनिष्ठ अभियंता किरण मातवा को तैनात किया गया है।

Read More : सावधान... बैल पूजन के दिन उत्पात मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई