5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam: सीबीएसई की परीक्षाओं के बाद रहेगी रिजल्ट पर निगाहें

1 से 15 जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं।
less than 1 minute read
Google source verification
cbse exam result

cbse exam result

अजमेर.

सीबीएसई ने बकाया परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई को बारहवीं का होम साइंस का पेपर होगा। जबकि दिल्ली रीजन में दसवीं का सामााजिक विज्ञान का पेपर होगा। परीक्षाएं होने के बाद स्टूडेंट्स की निगाहें रिजल्ट पर रहेंगी।

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते सीबीएसई ने 19 मार्च को दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की थी। केंद्र सरकार ने दिल्ली रीजन को छोडकऱ दसवीं की बकाया परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया था। सोमवार को बारहवीं और दिल्ली रीजन की दसवीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया।

यूं चलेंगी 12 वीं की परीक्षा
1 जुलाई-होम साइंस, 2-जुलाई हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, 3 जुलाई-फिजिक्स (सिर्फ दिल्ली रीजन), 4 जुलाई-एकाउन्टेंसी (सिर्फ दिल्ली रीजन), 6 जुलाई-केमिस्ट्री (सिर्फ दिल्ली रीजन), 7 जुलाई-आईपी न्यू और ओल्ड, कंप्यूटर साइंस न्यू और ओल्ड, तथा आईटी, 8 जुलाई-इंग्लिश इलेक्टिव-एन, इंग्लिश इलेक्टव-सी, इंग्लिश कोर-ए (सिर्फ दिल्ली रीजन), 9 जुलाई-बिजनेस स्टडीज, 10 जुलाई-बायोटेक्नोलॉजी, 11 जुलाई-ज्योग्राफी, 13 जुलाई-सोशोलॉजी, 14 जुलाई-राजनीति विज्ञान (सिर्फ दिल्ली रीजन), 15 जुलाई-गणित, अर्थशास्त्र, बायोलॉजी, इतिहास (सिर्फ दिल्ली रीजन)

दसवीं का दिल्ली रीजन का टाइम टेबल
1 जुलाई-सामाजिक विज्ञान, 2 जुलाई-साइंस थ्योरी, साइंस विदाउट प्रेक्टिक, 10 जुलाई-हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी, 15 जुलाई-इंग्लिश कम्यूनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर

(नोट-टाइम टेबल की तिथियां सीबीएसई के अनुसार-सं)

करनी होगी इन निर्देशों की पालना
-बच्चों को पारदर्शी बोतल में लाना होगा हैंड सेनेटाइजर
-नाक-मुंह को ढंकना होगा मास्क से
-सोशल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी
-बच्चा बीमार ना हो यह सुनिश्चित करेंगे परिजन
-प्रवेश पत्र की नियमावली का पालन जरूरी
-बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगे परिजन
-सुबह 10 से 10.15 के बीच बजे दी जाएगी कॉपी
-सुबह 10.15 बजे दिया जाएगा पेपर
-परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक