16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारिवारिक कलह : बेटे को लेने आई मां पर पिता ने घोंपे ताबड़तोड़ चाकू, खून में लथपथ देखता रहा मासूम

हमले में सबीना के पेट व जांघ में चाकू के वार लगे। वारदात के बाद शकील फरार हो गया, जबकि शहजादी घायल बेटी शबीना को 108 एबुलेंस से लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification

पारिवारिक कलह में शुक्रवार को एक जने ने पत्नी को चाकू से वार कर जमी कर दिया। पांच साल का मासूम मां के खून में लथपथ होकर देखता रहा, जबकि पिता ताबड़तोड़ तरीके से पत्नी के चाकू घोंपता रहा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पुष्कर निवासी शबीना (35) मां शहजादी के साथ दोपहर में रातीडांग ईदगाह गौरीनगर में रहने वाले पति शकील से पांच वर्षीय बेटे को लेने आई थी। बेटे को लेकर वह मां के साथ पुष्कर रवाना हो गई। इसी दौरान आवेश में उसके पीछे आए शकील ने चौधरी कॉलोनी ईदगाह रोड पर शबीना पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : महिला का ऐसा अजीबोगरीब शौक की पड़ोसी भी पकड़ बैठे माथा, रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक इकट्ठा करती है कचरा

चाकू के ताबड़तोड़ हमले में 5 वर्षीय बालक मां के खून से लथपथ हो गया। हमले में सबीना के पेट व जांघ में चाकू के वार लगे। वारदात के बाद शकील फरार हो गया, जबकि शहजादी घायल बेटी शबीना को 108 एबुलेंस से लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंची। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

बच्चों को लेकर विवाद

पड़ताल में आया कि सबीना ने पहले पति की मौत के बाद यूपी इलाहबाद निवासी शकील से दूसरी शादी की है। शादी के बाद शकील से उसका विवाद हो गया। सबीना एक बेटी को लेकर मां के पास पुष्कर चली गई जबकि शकील के पास 5 वर्षीय बेटा था। शुक्रवार को वह बेटे को लेने ईदगाह आई, लेकिन बच्चे को लेकर उनमें फिर विवाद हो गया।