5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident : राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में पिता व डेढ़ साल की पुत्री की दर्दनाक मौत

Rajasthan News : खाटू श्यामजी धाम के दर्शन कर लौट रहे अजमेर के एक परिवार की कार रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवक एवं इनकी डेढ़ साल की पुत्री की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 8 Jul 2024, 11:56 AM IST

ajmer news

Ajmer News : खाटू श्यामजी धाम के दर्शन कर लौट रहे अजमेर के एक परिवार की कार रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवक एवं इनकी डेढ़ साल की पुत्री की मौत हो गई। जबकि चालक समेत परिवार के छह जने घायल हैं।

सभी घायलों को राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिए। जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

अजमेर के माकड़वाली, यूआईटी कॉलोनी निवासी रवि सिंधी (35), पत्नी पूनम (34), पुत्री साक्षी (9) व डेढ साल की प्राक्षी , मां पुष्पा (58), अजमेर पहाडगंज निवासी मुकेश सिंधी (38), पत्नी भूमिका (37), पुत्री रवीना (14) समेत श्रीनगर के वीर क्षेत्र निवासी चालक जितेन्द्र रावत (32) के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन कर सुबह पुन: कार से अजमेर लौट रहे थे। इनकी कार रविवार को सुबह करीब 6.30 बजे से 7 बजे के बीच अजमेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाटन चौराहे के पास (किशनगढ़ दिशा की तरफ) सड़क पर साइड में खड़े ट्रक में घुस गई।

सूचना पाकर बांदरसिंदरी थाना एसएचओ पारूल यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से सभी घायलों को किशनगढ़ के जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पर शारीरिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने रवि सिंधी एवं इनकी डेढ वर्षीय पुत्री प्राक्षी को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायलों में दो महिलाएं, दो पुरुष एवं दो बालिकाएं है।

कार में फंसे घायल

ट्रक से जोरदार भिड़ंत के बाद कार चकनाचूर हो गई और सवार सभी जने इसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की सहायता से कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हॉस्पिटल के लिए रवाना किया।

सिंधी समाज के पदाधिकारी भी पहुंचे हॉस्पिटल

सड़क दुर्घटना में दो की मौत व परिवार के सदस्य घायल होने की सूचना पाकर पार्षद सुशील अजमेरा के साथ ही सिंधी समाज के पीशु भाई मुलानी, गिरधारी अमरवानी, कुमार मुलानी, अशोक शोभानी, महेश साधवानी, जितेंद्र कोरानी, करण मेघानी एवं मुकेश मेघानी हॉस्पिटल पहुंचे और सड़क दुर्घटना की जानकारी ली। इसके बाद सभी घायलों को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय पहुंचाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें : जालोर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 24 लाख रुपए हड़पने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार