5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 24 लाख रुपए हड़पने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Rajasthan News : शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 24 लाख रुपए व 5 लाख के गहने हड़पने के बाद फरार लुटेरी दुल्हन सहित 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 5 Jul 2024, 6:11 PM IST

In Jalore, the robber bride was arrested

Jalore News : भीनमाल पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में प्रार्थी भीनमाल अशोक नगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र नवाराम माली ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी शादी चंदा कुमारी पुत्री रमेश कुमार माली निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही से हुई थी।

उस समय हमारे शादी के नाम पर 24 लाख रुपए व 5 लाख रुपए के गहने दिए थे। दुल्हन चंदा भीनमाल में दो तीन दिन तक रही फिर यहां से फरार हो गई। इस दौरान ससुराल ले जाने के लिए भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं पहुंची। वहीं शादी के गहने व रुपए भी हड़प लिए।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरु की। पुलिस टीम ने मामले में चंदा कुमारी व पुष्पादेवी को दस्तयाब कर पूछताछ की। जिस पर उन्होंने जुर्म कबूल किया। जिस पर पुलिस ने दुल्हन चंदा कुमारी और पुष्पा पत्नी रमेश कुमार माली निवासी रतन सागर पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें : बड़ौदा में एलएलबी कर रही सीमलवाड़ा की युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत