5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूम मचाने को हो जाएं तैयार, आने वाले हैं यह खास व्रत और त्यौंहार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
festival start soon

festival start soon

अजमेर. हिंदी पंचांग के फाल्गुन और चैत्र माह में व्रत-त्यौंहारों की धूम रहेगी। इस दौरान विभिन्न पर्व, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम होंगे। ऋतु परिवर्तन के साथ खान-पान और पहनावा में बदलाव होगा।

फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा यानि 20 मार्च को होलिका दहन होगा। 21 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा यानि 21 मार्च को धूलंडी मनाई जाएगी। लोग एकदूसरे को रंगों से सराबोर करेंगे। घरों में मिठाई-पकवान बनाए जाएंगे। इसके बाद पूरे महीने तक त्यौंहार, व्रत-उपवास मेले और कार्यक्रमों का दौर चलेगा। चैत्र कृष्ण सप्तमी पर शीतला सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। लोग ठंडे भोजन-बास्योड़ा का भोग लगाएंगे। इसेक बाद अप्रेल में चेटीचंड-प्रतिपदा, नवरात्र, रामनवमी और अन्य पर्व मनाए जाएंगे।

बदलेगा खान-पान और पहनावा

धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र माह में कई पर्व और कार्यक्रम होते हैं। यह माह ऋतु परिवर्तन के लिहाज से भी अहम होता है। सर्दी की धीरे-धीरे विदाई होती है। साथ ही गर्मी दस्तक देने लगती है।

यह आएंगे त्यौंहार-पर्व
20-21 मार्च-होली और धूलंडी

27-28 मार्च शीतला सप्तमी
1 अप्रेल-पापमोचनी एकादशी

6 अप्रेल- चेटीचंड-प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा
7 अप्रेल-सिंजारा

8 अप्रेल-गणगौर पूजन
13 अप्रेल रामनवमी

17 अप्रेल -महावीर जयंती
19 अप्रेल-हनुमान जयंती/गुड फ्राइडे
(कलैंड में दी गई तिथियों के अनुसार)