29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट्स के मतलब की खबर..अगर नहीं भरा अपने ये फार्म तो पछताएंगे जिंदगी भर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Nov 2018, 8:52 AM IST

mds university exam form

mds university exam form

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के 2019 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने जारी हैं। परीक्षा शुल्क के बराबर शुल्क के फार्म भरने जारी हैं। बिना विलंब और सौ सौ रुपए विलम्ब शुल्क देकर फार्म भरने की सुविधा खत्म हो चुकी है।

2019 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन फार्म भरवा रहा है। विद्यार्थियों का ई-मित्र पर फार्म और फीस देकर कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा कराना जारी है। 15 नवम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क के फार्म भरने की तिथि थी।

इसके बाद 22 नवम्बर तक सौ रुपए विलम्ब शुल्क से फार्म जमा कराने की सुविधा दी गई। अब विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के बराबर शुल्क देकर फार्म भरने की सुविधा दी गई है। इसके चलते ई-मित्र पर फार्म भरने और कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा कराने के लिए भीड़ बनी हुई है।

विद्यार्थी फार्म भरने और जमा कराने में व्यस्त हैं। मालूम हो कि कई कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते परीक्षा फार्म भरने और हार्ड कॉपी जमा कराने में दिक्कतें हो रही हैं।

तीन लाख से ज्यादा ने भरे फार्म
अब तक करीब 2.95 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सालाना परीक्षा के फार्म भर चुके हैं। यह संख्या 3.25 से 3.40 लाख तक पहुंच सकती है।